फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Praveen Baghmare died in road accident ward boy posted at Mekaj

काल बनी सड़क: जगदलपुर में टक्कर से वार्ड बॉय जमीन पर गिरा, पीछे से आई बोलेरो ने रौंदा, इस वजह से बढ़ रहे हादसे

Mon, 20 Jul 2026 12:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 12:48 PM IST
सार

मेकाज में पदस्थ वार्ड बॉय प्रवीण बाघमारे की सड़क हादसे में मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू भी अस्पताल पहुंचे और परिवार के साथ खड़े रहे। 

विज्ञापन
Praveen Baghmare died in road accident ward boy posted at Mekaj
श्रद्धांजलि देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीती रात महिंद्रा शोरूम के आगे दो वाहनों की चपेट में आने से मेकाज में पदस्थ वार्ड बॉय प्रवीण बाघमारे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अस्पताल स्टाफ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस वाहनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


प्रवीण बाघमारे मेकाज के एक्सरे विभाग में कार्यरत थे। वह अपनी दुपहिया वाहन पर सवार होकर जा रहे थे। महिंद्रा शोरूम के पास सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। जैसे ही प्रवीण जमीन पर गिरे, पीछे से आ रहे एक बोलेरो वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। 
विज्ञापन


इस हादसे में प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मेकाज अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू अस्पताल पहुंचे और देर रात तक परिवार के साथ रहे। उन्होंने डॉक्टरों को प्रवीण के शव का जल्द पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदलपुर से दंतेवाड़ा जाने वाले इस मार्ग पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। बीते कुछ माह में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई है। एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवती को ठोकर मारी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। वार्ड आया राखी साव भी इसी तरह हादसे का शिकार होकर जान गंवा चुकी हैं। मेकाज के दो फाइनल ईयर के छात्रों को भी ट्रक ने ठोकर मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी।


मेकाज जाने वाले गीदम रोड पर लाइट और डिवाइडर की कमी है। अंधेरा और डिवाइडर न होने के कारण वाहन चालक मनमानी रफ्तार से चलते हैं। वे अपनी गति कम करने के बजाय और तेजी से वाहन चलाते हैं। इसी वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। प्रवीण के निधन के बाद अस्पताल स्टाफ में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को मेकाज के हॉल में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed