फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   masaledar bati

मसालेदार बाटी

Tue, 24 Sep 2013 03:07 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 Sep 2013 03:07 PM IST
विज्ञापन
masaledar bati

बाटी राजस्थान की एक बेहतरीन डिश है। चटपटे आलू-मटर से भरी मसाला बाटी का स्वाद बहुत अच्छा होता है।

विज्ञापन


सामग्री:
गेहूं का आटा - 2 कप
सूजी - आधा कप
घी - 1/3 कप
नमक - 3/4 छोटी चम्मच
अजवायन - आधा छोटी चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/4 छोटी चम्मच

स्टफ़िंग के लिए:
आलू - 2 उबले हुये
हरे मटर के दाने - 1/4 कप
हरा धनियां - 2 टेबल स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
हींग - 1 पिंच
जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
अदरक - आधा इंच टुकड़ा (कद्दूकस करके)
हरी मिर्च - 1 - 2 बारीक कटी हुई
अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
हल्दी पाउडर - 1/4 चम्मच से कम
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

विधि:
एक बर्तन में मैदे और सूजी को मिला लें। अब इसमें नमक, बेकिंग सोडा, अजवायन और 2 चम्मच यानि आधा घी डाल कर मिला लें और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए इसे चपाती के आटे से थोडा़ सा सख्त गूंथ लें। इसे चिकना करने की ज़रूरत नहीं है।
गूंथने के बाद आटे को ढक कर आधे घंटे के लिए रख दें।

इसके लिए उबले हुए आलू को छील कर बारीक तोड़ लें। अब एक पैन में तेल गर्म करें। इस गर्म तेल में हींग और जीरा अदरक और हरी मिर्च डाल कर थोडा़ भून लें। अब इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मटर के दाने डाल लें और इन्हें कुछ देर के लिए भून लें। फिर बारीक किए आलू, नमक, लाल मिर्च, अमचूर पाउडर और हरा धनिया डाल दें और मिक्स होने तक पकाएं।
विज्ञापन


अब हाथ पर थोडा़ तेल लगा कर आटा मसल कर चिकना कर लें। अब इस आटे से रोटी बनाने के लिए बनाई जाने वाली लोई के आकार की लोईयां बना लें।

अब एक लोई को हाथ में लेकर उंगलियों की मदद से 2-3 इंच के व्यास में थोडा़ फ़ैला लें और इसपर स्टफिंग रख दें। अब चारों ओर से आटे को उठाकर स्टफिंग को बंद कर दें और बाटे को गोल बना लें। इसी तरीके से सारी बाटियां तैयार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाटी की ट्रे को इसके रख कर पर बेक करें। निश्चित समय के बाद निकाल कर चैक करें. हल्की ब्राउन होने पर इन्हें और 2 मिनट के लिए गोल्डन ब्राउन होने तक बेक करें। तैयार होने पर इन्हें घी में डिप करके निकाल लें। गर्मा-गर्म तैयार बाटी को मिक्स दाल या अरहर की गाढी़ दाल या चटनी के साथ मज़े से खाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed