Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Markets bustle with the festive spirit of Chhath; demand for soop-daura (bamboo trays and baskets) and fruits rises.

छठ की रौनक से गुलजार हुए बाजार, सूप-दउरा और फलों की बढ़ी मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Markets bustle with the festive spirit of Chhath; demand for soop-daura (bamboo trays and baskets) and fruits rises.
फोटो-57: बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में फल व अन्य सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। छठ महापर्व को लेकर शहर के बाजारों में पूजा सामग्री की अस्थायी दुकानें सज गई हैं। बांस के सूप, दउरा, डलिया, टोकरी, गन्ना, नारियल और मौसमी फलों की खरीदारी तेज हो गई है। छोटूराम नगर से लेकर सब्जी मंडी और रेलवे रोड तक पर्व की रौनक दिखाई देने लगी है।
विज्ञापन

छठ पर्व स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों के लिए कारोबार का अवसर भी लेकर आता है। फल विक्रेता राजेश ने बताया कि पर्व के दौरान बिक्री बढ़ जाती है। बंगाल का छोटा और बड़ा दउरा 350 से 500 रुपये, खगड़िया, मधुपुर और पटना का सूप 80 से 120 रुपये तथा अर्घ्य देने वाला नारियल 60 से 100 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन

अड़ता के पत्तों के 10 पत्तों का बंडल 20 रुपये और मिश्रित पत्तों का पैकेट 30 रुपये में मिल रहा है। इसके अलावा सुपारी, लौंग, इलायची, सिंदूर, मखाना, बादाम और छुआरा सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार मनमोहन ने बताया कि फिलहाल सूखी पूजन सामग्री की बिक्री हो रही है। शनिवार को कच्ची हल्दी, अदरक, शरीफा, शकरकंदी, आंवला, अरबी, गागल, डाभ नींबू, कच्चा केला, जिमीकंद, सीताफल, अनानास और गन्ने की मांग बढ़ेगी। एक सूप के साथ पूजा की पूरी सामग्री तैयार करने में करीब 1500 से 2000 रुपये खर्च आ रहे हैं।
तीन से चार दिन तक रहता है कारोबार का जोर
सब्जी मंडी के व्यापारी संजय कुमार ने बताया कि छठ के दौरान मंडी में पूजा सामग्री और फलों की दुकानें सज जाती हैं। तीन से चार दिन तक कारोबार में तेजी रहती है। श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए केला, नारियल, गन्ना और अन्य मौसमी फलों का स्टॉक बढ़ाया जा रहा है।

सजीं पूजा सामग्री की दुकानें
छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, परनाला, धर्म विहार, महावीर पार्क, लाइनपार, जाखौदा और रोहद सहित कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी बसे हैं। सब्जी मंडी, अनाज मंडी, रेलवे रोड और मुख्य बाजार सहित कई इलाकों में पूजा सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं।
फोटो-57: बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में फल व अन्य सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
फोटो-58: बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में फल खरीदती महिलाएं। संवाद

फोटो-57: बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में फल व अन्य सामान खरीदती महिलाएं। संवाद

फोटो-57: बहादुरगढ़ की सब्जी मंडी में फल व अन्य सामान खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed