{"_id":"6acd5208d2ebbcdd1e0149c3","slug":"manju-wins-two-medals-at-the-asian-masters-swimming-championships-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128079-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में मंजू ने जीते दो पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में मंजू ने जीते दो पदक
विज्ञापन
-फोटो 85 : तैराक और शिक्षिका मंजू दहिया, एशियन मास्टर्स स्विमिंग मैडलिस्ट। स्रोत एकेडमी
बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी की तैराक और गणित शिक्षिका मंजू दहिया ने बेंगलुरु में आयोजित दूसरी एशियन मास्टर्स स्विमिंग चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते। उन्होंने 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 400 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धाओं में यह उपलब्धि हासिल की।
गांव खरहर के राजकीय विद्यालय में गणित शिक्षिका मंजू दहिया विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों से जुड़ने और नशे से दूर रहने के लिए भी प्रेरित करती हैं। इससे पहले वह नेशनल मास्टर्स प्रतियोगिता में भी दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय हरियाणा तैराकी एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री और अपने परिवार को दिया। वह चैंपियंस एक्वेटिक एकेडमी में कोचों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करती हैं।
विज्ञापन
मंजू दहिया ने कहा कि हरियाणा तैराकी एसोसिएशन युवा और मास्टर्स तैराकों को बेहतर सुविधाएं और प्रतिस्पर्धी माहौल उपलब्ध करा रही है। एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने भी उन्हें उपलब्धि पर बधाई दी।