{"_id":"69bb913aa03fd3387d0b8c20","slug":"man-consumes-poison-and-reaches-girlfriends-centre-dies-during-treatment-bastar-news-c-1-1-noi1494-4066884-2026-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशिक ने खाया जहर: प्रेमिका से बात न करने पर उठाया खौफनाक कदम; सेंटर पर बेहोश होते ही अस्पताल में तोड़ा दम
Thu, 19 Mar 2026 12:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:51 PM IST
सार
जगदलपुर में एक आशिक ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक हिमांशु
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के ग्राम तोकापाल में बीते बुधवार एक आशिक ने जहर खा लिया। यह कदम उसने प्रेमिका द्वारा बात न करने के कारण उठाया। जहर खाने के बाद वह प्रेमिका के सेंटर पहुंचा, जहां बेहोश हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बोधघाट अघनपुर निवासी हिमांशु मौर्य (24 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से प्रेमिका के तोकापाल सेंटर पहुंचा। उसने प्रेमिका से फोन पर बात न करने और उसे लगातार अनदेखा करने का कारण पूछा। हिमांशु ने प्रेमिका को बताया कि उसने जहर का सेवन किया है। प्रेमिका ने तुरंत अपने पिता को इस बात की जानकारी दी। कुछ देर बाद प्रेमिका के पिता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। इस घटना से परिवार और दोस्तों में शोक की लहर छा गई है।
विज्ञापन
हिमांशु की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि हिमांशु और उसकी प्रेमिका के बीच करीब आठ वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों परिवारों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। परिजनों के अनुसार, प्रेमिका अचानक कुछ दिनों से बात नहीं कर रही थी। इससे परेशान होकर हिमांशु घर से बिना खाए निकला और कहीं से अज्ञात जहर खरीदकर खाया।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि युवती को पता था कि युवक ने जहर खाया है। इसके बावजूद उसने हिमांशु को अस्पताल न ले जाकर अपने पिता को जानकारी दी। पिता ने मौके पर पहुंचकर परपा पुलिस की मदद से युवक को अस्पताल पहुंचाया। मृतक हिमांशु के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, और घर में उसकी मां व एक छोटा भाई है। कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।