फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khargone District Administration Strict Against Cattle Transport, To Confiscate 54 Vehicles Worth Rs 5 Crore

Khargone : गोवंश परिवहन को लेकर खरगोन में बड़ी कार्रवाई, पांच करोड़ रुपये के 53 वाहन होंगे राजसात

Sat, 13 Jul 2024 04:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Jul 2024 04:18 PM IST
सार

खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में गोवंश से संबंधित मामलों पर कार्रवाई की गई थी। इसमें जिले से कुल 53 वाहन सहित कई गोवंश भी जब्त किए थे। इनकी अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये हैं। 

विज्ञापन
Khargone District Administration Strict Against Cattle Transport, To Confiscate 54 Vehicles Worth Rs 5 Crore
मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में गोवंश और पशुओं की अवैध तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। निमाड़ के खरगोन, खंडवा के रास्ते से बुरहानपुर जिले से सटे महाराष्ट्र की सीमा पर इस तरह के वाहन पुलिस ने पकड़े हैं। खरगोन जिले से लगातार सामने आ रहे गोवंश तस्करी के मामलों को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने गौवंश के परिवहन करते हुए पकड़े गए कुल 53 वाहनों को राजसात करने के आदेश जारी किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब पांच करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

विज्ञापन

खरगोन जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा के एक आदेश के अनुसार, जिले में गौवंश का परिवहन बिना वैध अनुज्ञा के पाए जाने पर 53 वाहनों पर मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। इन वाहनों को गौवंश सहित शासन के हित में राजसात करने के आदेश दिए गए हैं। जिले में इस प्रकार के कुल 54 प्रकरणों में 123 आरोपियों से 53 वाहन और 484 गौवंश जब्त किए गए थे। राजसात किए गए वाहन और गौवंश की कुल कीमत 5 करोड़ 10 लाख 7 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


जिले के 12 थानों में की गई कार्रवाई
खरगोन जिले में प्रशासन द्वारा की गई यह पूरी कार्रवाई मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत की गई है। इसमें खरगोन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों, जैसे चैनपुर, महेश्वर, मेनगांव, बड़वाह, बलकवाड़ा, भगवानपुरा, बिस्टान, भीकनगांव, कसरावद, थाना कोतवाली खरगोन, गोगांवा और ऊन थाना में प्रकरण दर्ज कर गौवंशीय पशुओं का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों को उनमें ले जाए जा रहे गौवंश के साथ जब्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवंश का संरक्षण करना, सभी का दायित्व
खरगोन जिला कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गोवंश से संबंधित मामलों पर कार्रवाई की गई, जिसमें कुल 53 वाहन और कई गौवंश जब्त किए गए। इनकी अनुमानित कीमत 5 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि जिले में गोवंश के अवैध परिवहन पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed