{"_id":"688fa9ed5192263b070cddd5","slug":"maharaja-surajmal-defeated-nuna-mazra-by-2-1-goals-jhajjar-news-c-200-1-bgh1003-116576-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराजा सूरजमल ने नूना माजरा को 2-1 गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराजा सूरजमल ने नूना माजरा को 2-1 गोल से हराया
विज्ञापन
फोटो 76: खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि।
बादली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ब्लॉक स्तरीय फुटबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाॅल मैच में लड़कों की टीमों के मुकाबले हुए। अंडर-19 में महाराजा सुरजमल स्कूल की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक नूना माजरा को हराकर विजेता का पुरस्कार अपने नाम किया।
मैच में महाराजा सुरजमल की टीम ने दो गोल किए जबकि नूना माजरा की ओर से मात्र एक गोल किया जा सका। इसी प्रकार से अंडर-17 मुकाबले में टीआरएच ने बाल भारती को हराया। मैच का परिणाम 2-1 से हुआ। अन्य मुकाबलों में नूना माजरा ने एक गोल दागकर डाबोदा के राजकीय स्कूल की टीम को हराया।
बादली के राजकीय स्कूल की टीम ने पीडीएम पर जीत बनाई। वहीं एमवी स्कूल की टीम ने 3 गोल लगाकर रामा भारती को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया। शुभारंभ खेल सोसाइटी के प्रधान विक्की और फुटबाल एसोसिएशन के जिला सचिव अशोक गुलिया ने किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान प्रतियोगिता संयोजक एवं डीपीई प्रवीण कुमार, प्रतियोगिता संयोजक एवं डीपीई प्रवीण कुमार, मुकुल, दिनेश कुमार, पूनम कुमारी, नीलम, कृतिका सैनी, प्रमिला, मुकेश, रविंद्र, प्रदीप और माया कौर सहित सभी पीटीआई और डीपी मौजूद रहे।