{"_id":"5beecc24bdec22694a53d32e","slug":"madhya-pradesh-assembly-elections-pm-modi-rally-in-shahdol-and-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की कांग्रेस को चुनौती- एक चाय वाले ने चार साल में क्या दिया...आओ हो जाए मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी की कांग्रेस को चुनौती- एक चाय वाले ने चार साल में क्या दिया...आओ हो जाए मुकाबला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Nov 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
विधानसभा चुनाव का घमासान चरम पर है और रैलियों का दौर तेज हो चला है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश पहुंचे और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए। पीएम मोदी पहले छत्तीसगढ़ पहुंचे और अंबिकापुर की रैली में कांग्रेस को निशाने पर लिया। अंबिकापुर के बाद वह मध्यप्रदेश के शहडोल और ग्वालियर पहुंचे और यहां भी कांग्रेस को परिवारवाद के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने जनता से एक बार फिर दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।
मध्यप्रदेश के शहडोल में हुई रैली में पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए जनता से ही पूछा- कांग्रेस को पाई पाई का हिसाब देना चाहिए कि नहीं? एक ही परिवार की चार पीढ़ियों ने देश को क्या दिया? एक चाय वाले ने चार साल में क्या दिया, आओ हो जाए मुकाबला।
उन्होंने कहा, यह चुनाव इस बात का नहीं है कि कौन जीतेगा या कौन नहीं। यह चुनाव मध्यप्रदेश की जनता के हित को लेकर है। एमपी का मतलब है मैक्सिमम प्रोग्रेस। हम कांग्रेस पार्टी को चुनौती के साथ कहते हैं, 55 साल में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को जितना दिया हमने 15 साल में उससे कई गुना दिया है।
वहीं, ग्वालियर में हुई रैली में भी पीएम ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा- कांग्रेस एक ही परिवार में पैदा हुई है। आज 55 साल राज करने वाले 15 साल राज करने वालों से हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हिम्मत है तो कांग्रेस सीएम उम्मीदवार का चेहरा बताए।

Pai-pai ka hisaab dena chahiye ki nahi dena chahiye? Ek hi parivaar ki chaar peediyon ne desh ko kya diya? Ek chaiwale ne chaar saal mein kya diya...Aao ho jaaye muqabala: PM Narendra Modi addressing a public meeting in Shahdol, #MadhyaPradesh pic.twitter.com/KQUZJld2RI
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 16, 2018
उन्होंने कहा, यह चुनाव इस बात का नहीं है कि कौन जीतेगा या कौन नहीं। यह चुनाव मध्यप्रदेश की जनता के हित को लेकर है। एमपी का मतलब है मैक्सिमम प्रोग्रेस। हम कांग्रेस पार्टी को चुनौती के साथ कहते हैं, 55 साल में कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को जितना दिया हमने 15 साल में उससे कई गुना दिया है।
वहीं, ग्वालियर में हुई रैली में भी पीएम ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा- कांग्रेस एक ही परिवार में पैदा हुई है। आज 55 साल राज करने वाले 15 साल राज करने वालों से हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि हिम्मत है तो कांग्रेस सीएम उम्मीदवार का चेहरा बताए।
ग्वालियर में उन्होंने कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम लिए बिना तंज कसा। मोदी ने कहा कि जिस पार्टी का आप झंडा लेकर घूम रहे हैं, उनके सर्वेसर्वा से पूछो कि आपकी दादी राजमाता सिंधिया को जेल में क्यों रखा? जब राजमाता की याद आती है तो आपातकाल को कैसे भूला जा सकता है। मैं कांग्रेस वालों से पूछना चाहता हूं कि आपातकाल के दौरान राजमाता को किस जुर्म के तहत 19 महीने जेल में कैद किया गया था।
उन्होंने कहा- मैं और मैं नहीं तो कोई नहीं, यही कांग्रेस पार्टी का जीवन मंत्र रहा है। कांग्रेस पार्टी एक परिवार के लिए ही पैदा हुई है और एक ही परिवार के लिए जीती है और उसी परिवार के लिए देश का भविष्य भी दांव पर लगा देती है। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य को बर्बाद नहीं होने देना चाहते हैं तो आज ही संकल्प लें कि मध्यप्रदेश क्या देश में कहीं भी कांग्रेस के पैर जमने नहीं देंगे।