फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh assembly elections: Amar Ujala satta ka semifinal in Indore

सत्ता का सेमीफाइनल: इंदौर में भाजपा नेता बोले, कोई ऐसी जगह नहीं जहां काम न किया हो

Fri, 16 Nov 2018 05:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 05:09 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh assembly elections: Amar Ujala satta ka semifinal in Indore
सत्ता का सेमीफाइनल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा इंदौर। संवाददाता वैभव कुमार ने जनप्रतिनिधियों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। 
विज्ञापन


उन्होंने जानने की कोशिश की कि जनता के चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए कि इंदौर में कैसे हैं जमीनी हालात और क्या कहते हैं नेतागण। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा नगर कार्यकारी सदस्य अनूप पटेल  ने कहा- इंदौर में भारत में दूसरी बार सफाई में नंबर वन आया है। आठों विधायकों ने यहां काम किया है, कोई जगह ऐसी नहीं जहां काम न किया हो। अतिक्रमण हटाया गया तो लोगों को फायदा ही हुआ है। हमने किसी की छत नहीं छीनी है, लोगों का आधा गया तो आधा मिला भी है, दुकानें मिली हैं। लोगों को फायदा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों में नाराजगी के मुद्दे पर उन्होंने कहा- जीएसटी और नोटबंदी से फायदा जनता को हुआ है, नुकसान सिर्फ कांग्रेस को हुआ है। हर वर्ग के लोग हमारे साथ हैं। इस बार हम 200 सीटें लाएंगे। 

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण जी ने कहा था कि पैसा खुदा तो नहीं पर खुदा से कम भी नहीं। आज पूरी भाजपा भ्रष्टाचार और दलाली का काम कर रही है। इंदौर को स्मार्ट सिटी के तमगे के पीछे भी देखना होगा। यहां स्वास्थ्य सेवा चरमराई है। एमवाई अस्पताल में जनसहयोग से काम होते हैं। इस सरकार में कोई फ्लाइओवर नहीं बना, रिंग रोड नहीं बनी। रिवर फ्रंट रोड में 170 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ। कई सालों से सरकार मेट्रो का झुनझुना ही दे रही है।  

उन्होंने कहा कि अगर जनता ने जिताया तो इंदौर में हम बेहतर विकास करके दिखाएंगे। हम सस्ती शिक्षा देंगे। बेरोजगारों को 4 हजार रुपये प्रति महीना भत्ता देंगे ताकि वो अपराध की तरफ न जाएं। किसानों को बेहतर सुविधाएं देंगे। मुफ्त बीज देंगे, 12 घंटे बिजली व अन्य विद्युत सेवाएं देंगे। ये हमारा वचन पत्र है। 

 
इसके जवाब में भाजपा नेता ने कहा- एमवाई अस्पताल में दानदाता दान देते हैं बाकी सरकार देख रही है। रिंग रोड का भी काम चल रहा है। 15 साल पहले तक राज्य में गड्डेवाली सड़कें थीं, आज देखिए कितना विकास हुआ है। कांग्रेस के पास आरोप लगाने के सिवाय कोई काम नहीं है। दोबारा सरकार आने पर अधूरे काम भी पूरे करेंगे। हमने 95 फीसदी काम किए हैं, 5 फीसदी भी पूरा कर देंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed