फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Jyotiraditya flashes nimbu mirchi garland attacks shivraj

मध्यप्रदेश चुनाव: ज्योतिरादित्य ने क्यों कहा, शिवराज को मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं

Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Assembly Election 2018: Jyotiraditya flashes nimbu mirchi garland attacks shivraj
चुनावी रैली में नींबू-मिर्ची की माला दिखाते ज्योतिरादित्य
गुना-शिवपुरी में चुनाव प्रचार पर निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों एक खास माला को लेकर सुर्खियों में हैं। ये है नींबू-मिर्ची की माला। एक चुनावी रैली में उन्होंने बाकायदा ये माला निकाली और मौजूद भीड़ की तरफ देखते हुए बोले, "मैं नींबू-मिर्च की माला पहनता हूं, पान के पत्ते की माला पहनता हूं। जनता का आशीर्वाद समझकर पहनता हूं।"
विज्ञापन


इससे जुड़ा एक वीडियो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर भी आज शेयर किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "जनता के प्यार और स्नेह के रूप में नीबू मिर्ची की हो या आलू प्याज की, मैं सभी मालाओं को जनता का आशीर्वाद मानकर पहन लेता हूं। लेकिन पता नही क्यों इससे मिर्ची हमारे मुख्यमंत्री जी को लगती है।"
विज्ञापन




सिंधिया यहीं नहीं रुके। 40 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने प्रदेश सरकार और भाजपा पर तंज कसते हुए ये भी कहा कि ऐसी मिर्ची लगाऊंगा, भाजपा की आंख से आंसू निकलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको याद दिला दें, अगस्त 2018 में मंदसौर में एक रोडशो के दौरान एक समर्थक ने उन्हें नींबू-मिर्ची की माला पहनाई थी। तब भाजपा ने उन पर टोने-टोटके में पड़ने का आरोप भी लगाया था। 


बहरहाल, नींबू-मिर्ची के सहारे सूबे की सियासत जरूर कुछ खट्टी-कुछ तीखी होती नजर आ रही है। प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed