फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lover couple hanged themselves to death

प्रेमी युगल ने फांसी के फंदे पर लटककर दी जान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
Lover couple hanged themselves to death
छतारी। प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खुर्जा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास जंगल में पेड़ पर लटका हुआ दोनों का शव देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि युवती की 15 दिन बाद शाद होने वाली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हांलाकि अभी तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। कस्बा स्थित मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती का पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक परिजनों ने युवती की शादी कहीं और तय कर दी थी। 15 दिन बाद युवती की शादी होने वाली थी। इसे लेकर परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो युवती शुक्रवार रात घर से गायब हो गई। परिजनों ने युवती की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार तड़के खुर्जा रोड स्थित एसआर पेट्रोल पम्प के निकट पेड़ पर प्रेमी युवक और प्रेमिका युवती का शव लटका हुआ ग्रामीणों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। पूरे गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिंक टीम भी पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पड़ोस में रहने वाले दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर मृतकों के घर पर भी लोगों का तांता लग गया। मृतक युवक और युवती के परिजनों को सांत्वना देने में लोग लगे रहे। हांलाकि अभी तक परिजन इस मामले को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। मामले में अभी तक दोनों के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नही दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आतमहत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच की जाएगी। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने दुपट्टे से और युवक ने अपने लोवर का इस्तेमाल कर एक साथ पेड़ पर फांसी लगाई थी। युवती की 15 दिन बाद शादी होने वाली थी। घटना की जांच के लिए सभी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed