फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Lord Shiva decorated in Shiva temples on the last Monday of Sawan

सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में सजे भगवान शिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Lord Shiva decorated in Shiva temples on the last Monday of Sawan
फोटो नंबर-08नारनौल के मोड़ावाला मंदिर में जला​भिषेक करते लोग। संवाद
नारनौल। सावन के अंतिम सोमवार को शहर के सभी शिवालयों में जलाभिषेक करने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। सोमवार होने के चलते लोग सुबह जल्दी उठे और स्नान आदि कर भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में पहुंचे। लोगों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर फल, फूल, दूध, दही, भांग व धतूरा आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

सावन के अंतिम सोमवार को शहर के प्रसिद्ध मंदिर मोड़ावाला मंदिर व छोटा-बड़ा तालाब शिव मंदिर में लोगों की ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा लोगों ने महर्षि च्यवन की तपोस्थली ढोसी धाम स्थित शिव मंदिर में भी पहुंचकर जलाभिषेक किया। सावन का अंतिम सोमवार होने के चलते प्राचीन मोड़ावाला मंदिर व ओघड़नाथ शिवालय में शिवलिंग का शृंगार किया गया। दोपहर बाद भगवान शिव के शृंगार को देखने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed