{"_id":"57c872ff4f1c1bf3322cb298","slug":"loader-reflex-two-killed-23-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोडर पलटा, दो की मौत, 23 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोडर पलटा, दो की मौत, 23 घायल
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 01 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला (हरदोई)। अमावस्या पर नैमिषारण्य में चक्रतीर्थ के सोते में स्नान के लिए जा रहे उन्नाव के श्रद्धालुओं से भरा लोडर गुरुवार को संडीला के पास पलट गया। लोडर चालक दबी पत्नी और बच्चों को छोड़कर चालक भाग निकला। हादसे में लोडर चालक की पत्नी समेत दो महिलाओं की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। ये सभी एक ही खानदान के हैं। घायलों में 17 की हालत गंभीर है। उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। सूचना देने के बावजूद एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
उन्नाव जिले के हसनगंज थाना क्षेत्र के तलवा पिछवाड़ा गांव के एक ही खानदान के 25 लोग गुरुवार को लोडर से नैमिषारण्य जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे संडीला से आगे जाजमऊ गांव के पास तेज रफ्तार लोडर बेकाबू होकर सड़क किनारे उतरने से पलट गया। इससे लोडर में बैठे श्रद्धालु नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक रूपचंद्र भाग निकला।
विज्ञापन
चीखपुकार सुनकर पास ही सहायता बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मी, जाजमऊ गांव के लोग और राहगीर राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर संडीला कोतवाली और चौकी पुलिस भी पहुंच गई। हादसे में लोडर चालक रूपचंद की पत्नी सीमा और श्रीमती पत्नी सुंदर की मौके पर मौत हो गई जबकि 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां हालत गंभीर देख गीता पुत्री कुशहर, सरोजनी पुत्र कुशहर, केतकी पुत्री किशोर, रजनी पुत्र सुंदर, काजल पुत्री रूपचंद्र, शालू पुत्री रूपचंद्र, पप्पू पुत्र उदयराज, शिवरानी पत्नी उमाशंकर, सीमा पुत्री राजू, नीरज कुमार पुत्र रामशंकर, सजीवन पुत्र सूर्यकुमार, आशा पुत्र बाबूलाल, निर्मला पत्नी मेवालाल, रामदेवी पत्नी मेवा, रामदेवी पत्नी रामसनेही, रामेश्वर और कलऊ की पत्नी को एंबुलेंस से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। छह श्रद्धालु मामूली रूप से घायल हुए। उन्हें मरहम पट्टी कर घर भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।