{"_id":"6a6f7b0a2241e0f227089143","slug":"linking-property-tax-to-collector-rates-is-an-anti-people-decision-rajendra-singh-june-jhajjar-news-c-200-1-bgh1005-125877-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से जोड़ना जनविरोधी फैसला: राजेंद्र सिंह जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से जोड़ना जनविरोधी फैसला: राजेंद्र सिंह जून
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने हरियाणा सरकार द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स को कलेक्टर रेट से जोड़ने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे आम जनता, मध्यम वर्ग, किसानों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला निर्णय बताया।
राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि पहले प्रॉपर्टी टैक्स सीमित दायरे में था, लेकिन अब इसे कलेक्टर रेट से जोड़ने के कारण लोगों पर कई गुना अधिक टैक्स का बोझ पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भविष्य में जैसे-जैसे कलेक्टर रेट बढ़ेंगे, उसी अनुपात में प्रॉपर्टी टैक्स भी बढ़ता जाएगा, जिससे आम नागरिकों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि मकानों की प्रत्येक मंजिल का अलग-अलग मूल्यांकन कर टैक्स वसूला जाना लोगों पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव डालेगा।