फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Leaders of several organizations came out in support of the 35 families from Assam.

असम से आए 35 परिवारों के समर्थन में आए कई संगठनों के नेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
-डीएसपी और एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा, बोले-इन लोगों को महम छोड़ने का फरमान सुनाना गैरकानूनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महम (रोहतक)। असम से आकर महम में रहने वाले 35 परिवारों के समर्थन में कई संगठनों के नेता आ गए हैं। इनका कहना है कि इन लोगों को महम छोड़ने का फरमान सुनाना गैरकानूनी है व अव्यावहारिक है।
अखिल भारतीय किसान सभा के कोषाध्यक्ष बलवान खरक, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता राय सिंह नेहरा, सीटू के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र, नागरिक मंच से अनवर, सीएम के जिला सचिव सत्यवीर सोरखी ने कहा कि असम से आकर महम में रहने वाले लोगों को यहां से जाने का फरमान सुनाना गलत है। मंगलवार को डीएसपी ऋषभ सोढ़ी व एसडीएम विपिन कुमार के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ के नेता राय सिंह नेहरा ने बताया कि वे डीएसपी व एसडीएम को ज्ञापन सौंपने के लिए पहुंचे थे लेकिन अधिकारी मीटिंग में होने के कारण उनके कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें क्षेत्र में शांति व सद्भावना बनाए रखने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को चबूतरे पर कथित पंचायत ने असम से आए हुए कूड़ा बीनने वाले करीब 35 परिवारों को महम छोड़ने का फरमान सुनाया था। पुलिस की जांच में ये सभी परिवार असम के स्थायी निवासी पाए गए थे।

ज्ञापन में प्रशासन से निवेदन किया गया है कि ऐसे लोगों पर समय रहते संज्ञान लिया जाए। झुग्गी बनाकर रहने वाले असम के स्थायी लोगों को यहां से चले जाने का फरमान सुनाना असांविधानिक है। वे झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के साथ खड़े हैं। सबको शांति से रहने का अधिकार है। अगर किसी ने राजनीति करनी है तो और काफी मुद्दे हैं।
फोटो 01 महम में अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने पहुंचे किसान सभा व अन्य संगठनों के नेता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed