{"_id":"6a788d649352cb1e61038f68","slug":"launch-of-the-har-ghar-tiranga-and-vande-mataram-campaigns-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-138475-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' अभियान का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' अभियान का आगाज
विज्ञापन
09jjrp01- लघु सचिवालय परिसर से हर घर तिरंगा अभियान के तहत देश के नाम संदेश थीम आधारित प्रचार वै
-डीसी ने देशभक्ति और जनभागीदारी के महाअभियान का किया शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। रविवार को झज्जर में 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' अभियान का शुभारंभ हुआ। जिला प्रशासन ने सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग से एक वीडियो वाहन तैयार किया। यह वाहन 'देश के नाम संदेश' विषय के साथ जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने स्वयं वाहन पर अपने देश के नाम संदेश लिखा। इसके बाद वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लघु सचिवालय परिसर में 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' विषय आधारित सेल्फी स्थल का उद्घाटन भी किया गया। इस देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के साथ कई पूर्व सैनिक भी शामिल हुए। उन्होंने भी देश के नाम अपने संदेश दिए।
17 अगस्त तक पूरे जिले में राष्ट्रभक्ति का वातावरण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। डीसी ने बताया कि झज्जर एक सैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के असंख्य सैनिक देश सेवा में लगे हुए हैं। झज्जर हरियाणा का एकमात्र जिला है। जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत प्रचार वाहन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह वाहन 'देश के नाम संदेश' के साथ नागरिकों को जागरूक करेगा। यह शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पहुंचेगा। इस अवसर पर इंडियन वेटर्न संगठन के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर सुरेंद्र यादव उपस्थित थे। पैट्रन राजकिशन हारित, महासचिव भूप सिंह और वेटर्न हजारी लाल भी मौजूद रहे। कृष्ण कुमार, धर्मवीर सिंह, प्रकाश, अपर जिलाधिकारी जगनिवास और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनीष फोगाट भी कार्यक्रम में शामिल हुए।