{"_id":"69ca55f9a93d8d34da05e723","slug":"lagaee-phaansee-huee-maut-a-young-man-hanged-himself-from-the-ceiling-of-his-house-and-died-bastar-news-c-1-1-noi1494-4106664-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 साल के नौजवान का खौफनाक कदम: घर की छत पर लगाई फांसी, नजारा देख मां के उड़े होश; सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 साल के नौजवान का खौफनाक कदम: घर की छत पर लगाई फांसी, नजारा देख मां के उड़े होश; सदमे में परिवार
Mon, 30 Mar 2026 04:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:37 PM IST
सार
जगदलपुर में आज 21 साल के युवक ने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक होंडा शोरूम में काम करता था।
विज्ञापन
पीएम करवाने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परपा थाना क्षेत्र के बेड़ागुड़ा गोदामपारा में एक दुखद घटना हुई। 21 वर्षीय युवक रोशन बघेल ने अपने घर की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसकी मां ने उसे फंदे पर लटका देखा, जिससे परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि तोकापाल बेड़ागुड़ा गोदामपारा निवासी रोशन बघेल, बलराम बघेल का पुत्र था। वह होंडा शोरूम में काम करता था। रविवार रात को रोशन ने परिवार के साथ खाना खाया और सोने चला गया। सोमवार सुबह मां कपड़े सुखाने छत पर पहुंचीं।
विज्ञापन
उन्होंने अपने बेटे को फांसी के फंदे पर लटका पाया। मां ने तुरंत परिजनों को आवाज लगाई। परिजनों ने युवक के गले से फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक रोशन की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के अचानक आत्महत्या करने से परिवार सकते में है।
विज्ञापन
पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। युवक के परिजनों और दोस्तों से पूछताछ शुरू हो गई है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गौर कर रही है। मामले की सच्चाई सामने लाने का प्रयास जारी है।
परिवार में सदमा
रोशन बघेल की आत्महत्या से उसका परिवार गहरे सदमे में है। परिजनों को समझ नहीं आ रहा कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। घर में शोक का माहौल है और सभी स्तब्ध हैं। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।