फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   lad body hangs from tree

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

Sat, 20 May 2017 01:37 AM IST
Updated Sat, 20 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
lad body hangs from tree
young lad hangs up - फोटो : demo
बानपुर थानांतर्गत गांव गुगरवारा में बृहस्पतिवार को एक पेड़ पर गांव के युवक दंगल सिंह (32) पुत्र भीकम सिंह का शव लटका मिला। परिजनों ने गांव के ही एक दबंग पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक दंगल सिंह के चचेरे भाई बब्बू ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव के ही प्रभावशाली व्यक्ति के साथ पिछले एक साल से संबंध थे। 15 मई की दोपहर दंगल ने दोनों को रंगेहांथ पकड़ भी लिया था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी देते हुए मुंह न खोलने की धमकी दी। इससे पहले भी कई बार दंगल का उस व्यक्ति के साथ झगड़े हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग तीन बजे दंगल खेत पर था। उसकी मां गांव वाले घर पर थी। महिला जब साढ़े तीन बजे खाना लेकर पहुुंची तो देखा कि दंगल का शव साड़ी से बरगद के पेड़ से लटक रहा है। इसकी सूचना तत्काल गांव वालों को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा सुंदर ने बताया कि शव के पास से ही उक्त व्यक्ति का मोबाइल भी मिला है। इसके अलावा बताया कि दंगल दो दिन पहले ही पत्नी के साथ ससुराल गया था। वहां आरोपी व्यक्ति रात दो बजे पहुंचा और पत्नी सहित गांव पहुंचने की धमकी दी। इसके बाद बृहस्पतिवार को वह वापस लौट आया। मौत के समय पत्नी मायके में ही थी। उन्होंने बताया कि जब थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की और न ही मुकदमा दर्ज किया। उन्होंने बताया कि आरोपी व्यक्ति पर पहले से भी दो हत्याओं के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


जांच में फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला सामने आया है। यदि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं तो इस दिशा में भी जांच की जाएगी। परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यन सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष बानपुर

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed