फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   पूर्व प्रधान द्वारा ट्रक चालक को मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल

पूर्व प्रधान द्वारा ट्रक चालक को मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधान द्वारा ट्रक चालक को मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल
पूर्व प्रधान द्वारा ट्रक चालक को मारपीट किए जाने का वीडियो वायरल औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की देर शाम एक ट्रक चालक को मारपीट कर गालियां देने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते जिला प्रशासन हरकत में आया और वह जानकारी करने में जुट गया। बताते चलें कि जिस व्यक्ति द्वारा ट्रक चालक की मारपीट की जा रही है वह पूर्व प्रधान भी रह चुका है। इसके अलावा वह समाजवादी पार्टी व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया में पदाधिकारी भी रह चुका है। वर्तमान में वह एक गल्ला आढती है। शुक्रवार की देर रात दिबियापुर रोड पर कखावतू बंबा के समीप पूर्व प्रधान अपनी गाड़ी से दिबियापुर रोड पर कहीं जा रहा था। उसी दौरान एक ट्रक उसके आगे चल रहा था। आगे चल रहे ट्रक को ओवरटेक करने के लिए दबंग पूर्व प्रधान द्वारा कई बार हॉर्न बजाए गए। मगर चालक द्वारा होने साइड न दी गई। इससे आक्रोशित होकर पूर्व प्रधान ने गाड़ी को ओवरटेक करते हुए उसे रोका और उतरते हैं चालक को गालियां देने लगा। गाड़ी को अपने आगे रखता हुआ देख चालक द्वारा अपने ट्रक को रोक दिया गया। जैसे ही ट्रक रुका इतने में दबंग पूर्व प्रधान उतरा और गालियां देते हुए चालक की सीट की ओर बढ़ गया और दरवाजा खोल कर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। मामला देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दबंग पूर्व प्रधान द्वारा लगातार ट्रक चालक को गालियां दी जा रही थी और यह कहा जा रहा था कि साइड नहीं देगा। उसी दौरान किसी राहगीर द्वारा यह वीडियो बना लिया गया और उसे वायरल कर दिया गया। ट्रक चालक के साथ जो व्यक्ति मारपीट कर रहा था उसकी गाड़ी जायलो यूपी 79- एफ 0191 वहीं पर खड़ी हुई थी। कोत्वलि प्रभारी का कहना है कि कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed