फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Kotwali reached home guard upset due to non-payment

वेतन न मिलने से परेशान होमगार्ड पहुंचे कोतवाली

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Kotwali reached home guard upset due to non-payment
खुर्जा,२१ जून। पांच माह से मानदेय न मिलने से परेशान होमगार्ड रविवार को कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने कहा कि लॉकडाऊन के दौरान पूरी मेहनत से ड्यूटी करने के बावजूद वेतन के लिए उन्हें चक्कर लगाना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की है। होमगार्डो ने शीघ्र मानदेय दिलवाए जाने की मांग की है। खुर्जा में कोतवाली गेट पर रविवार सुबह को होमगार्ड एकत्र हो गए। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के बाद उन्हें मानदेय नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय में उन्होंने पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी की। फरवरी से रुपये नहीं मिलने के कारण उनके परिवार के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। होमगार्डों ने बताया कि परिवार के भरण-पोषण के लिए गांव के लोगों से वह उधार रुपये भी ले चुके हैं। सोचा मानदेय मिलेगा तो चुका देंगे। मानदेय को लेकर कई बार उच्चाधिकारियों से वार्ता कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई अभी तक नहीं हुई। उच्चाधिकारी उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर टरका देते हैं। कोतवाली गेट पर होमगार्ड ने अपना विरोध जताया और शीघ्र मानदेय दिलवाए जाने की मांग की।  मनोज शर्मा, विनोद कुमार, सरजीत, बृज, नवनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed