फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Due to efforts of MLA Lata Usendi 5 crore rs sanctioned for Ghotul and Cultural Centre in Banjunagi

कोंडागांव: भाजपा विधायक लता उसेंडी की मेहनत लगाई रंग, सांस्कृतिक केंद्र को मिली पांच करोड़ की मंजूरी

Mon, 23 Feb 2026 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 Feb 2026 08:05 PM IST
सार

कोंडागांव से विधायक व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के अथक प्रयास रंग लाए हैं। ग्राम पंचायत बंनजुनागी में घोटुल एवं जनजातीय युवाओं के लिए सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना होगी। जिसके लिए पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

विज्ञापन
Due to efforts of MLA Lata Usendi 5 crore rs sanctioned for Ghotul and Cultural Centre in Banjunagi
विधायक लता उसेंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले को एक बड़ी और महत्वपूर्ण सौगात मिली है। ग्राम पंचायत बंजुनागी में घोटुल और जनजातीय युवाओं के लिए एक सांस्कृतिक केंद्र स्थापित होगा। इसकी स्थापना हेतु पांच करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी के अथक प्रयासों का परिणाम है।

विज्ञापन


इस पहल को क्षेत्र में सांस्कृतिक संरक्षण और जनजातीय युवाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विधायक लता उसेंडी ने इस बड़ी सौगात के लिए केंद्र और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय जनजातीय मंत्री जुएल ओराम का धन्यवाद किया। साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा प्रदेश के जनजातीय मंत्री रामविचार नेताम का भी आभार जताया।
विज्ञापन


उसेंडी ने कहा कि यह स्वीकृति कोंडागांव जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बस्तर अंचल की पारंपरिक घोटुल व्यवस्था आदिवासी समाज की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए घोटुल एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण से स्थानीय युवाओं को अपनी परंपराओं को जानने का अवसर मिलेगा। उन्हें अपने रीति-रिवाजों और लोक संस्कृति को समझने और आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। यह केंद्र युवाओं को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ेगा। इससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को भी बल मिलेगा। यह पहल आदिवासी संस्कृति को जीवंत रखेगी।

ग्राम पंचायत बंजुनागी सहित आसपास के ग्रामीणों में इस स्वीकृति को लेकर बहुत उत्साह का माहौल है। ग्रामवासियों ने विधायक लता उसेंडी के अथक प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने विधायक का हृदय से आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह महत्वपूर्ण पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक साबित होगी। यह क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed