फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   'kissan mela' in jawaharbag will start from today

हिंसा में बर्बाद हुए जवाहर बाग में आज से लौटेगी रौनक

Thu, 08 Sep 2016 03:39 AM IST
Updated Thu, 08 Sep 2016 03:39 AM IST
विज्ञापन
 'kissan mela' in jawaharbag will start from today

जवाहर बाग परिसर में आज से औद्यानिक मिशन योजना के अंतर्गत दो दिवसीय किसान मेला की शुरूआत होने जा रही है। इस दौरान गोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें जिले के अधिकारी, योजना से जुड़े विभाग, विभिन्न घटक और कृषक भाग लेंगे।

विज्ञापन


अवैध कब्जा से मुक्त कराने के दौरान हुई हिंसा के लिए देश भर में कुख्यात हुए जवाहर बाग में अब एक बार फिर किसान के साथ खेती और खलियान की बातें होने जा रही हैं। करीब ढाई साल बाद जवाहर बाग में सरकारी आयोजन होगा।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा की सूचनानुसार आज से शुरू होने वाले दो दिवसीय मेला में कृषि, कृषि रक्षा, भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, मत्स्य, एग्रो, डीआरडीए, वन, जल निगम, नेडा, पंचायत राज, उद्यान, फल संरक्षण, डास्प, दुग्ध विकास, नहर, लघु सिंचाई, विद्युत आदि विभाग अपनी योजनाओं और उपलब्धियों की स्टॉल लगवाएंगे। सभी खंड विकास अधिकारी और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारियों को क्षेत्रीय कर्मियों के माध्यम से मेला की जानकारी किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed