{"_id":"613b93e58ebc3e01e5443af3","slug":"khurja-junction-khurja-news-gbd225670587","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर एयरपोर्ट बनने से खुर्जा जंक्शन पर बढे़गा ट्रेनों का स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर एयरपोर्ट बनने से खुर्जा जंक्शन पर बढे़गा ट्रेनों का स्टॉपेज
विज्ञापन
खुर्जा जंक्शन
- फोटो : KHURJA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर एयरपोर्ट बनने से खुर्जा जंक्शन पर बढे़गा ट्रेनों का स्टॉपेज
खुर्जा जंक्शन। जेवर में एयरपोर्ट बनने के बाद लोगों का आवागमन बढ़ जाएगा। वहीं देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा। ऐसे में खुर्जा जंक्शन पर ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाया जाएगा। यात्रियों को सहूलियत के लिए दिल्ली से खुर्जा जंक्शन के लिए 6 ईएमयू पैसेंजर ट्रेनें भी दौड़ेंगी। फ्रेट कॉरीडोर का स्टेशन नजदीक होने से कारोबार के लिहाज से भी खुर्जा जंक्शन काफी महत्वपूर्ण होगा।
दिल्ली-हावड़ा मार्ग होने के कारण जंक्शन स्टेशन से होकर राजधानी, शताब्दी समेत करीब ढाई सौ ट्रेनें गुजरती हैं। लेकिन इस स्टेशन पर लॉकडाउन से पूर्व महज 10-12 ट्रेनों का स्टॉप था। इस समय सिर्फ पांच एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज इस स्टेशन पर है। ट्रेनों का स्टॉपेज कम होने से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए गाजियाबाद-अलीगढ़ और हापुड़ तक की दौड़ लगानी पड़ती है। एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाने और पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने को लेकर काफी समय से लोगों की मांग चल रही है। जेवर एयरपोर्ट बनने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। इसके चलते स्टेशन पर दो से तीन दर्जन ट्रेनों का स्टॉपेज भी बढ़ाया जाएगा।
कारोबार के लिए भी होगा महत्वपूर्ण
एयरपोर्ट बनने के बाद से खुर्जा समेत आसपास के क्षेत्रों में कारोबार बढे़गा। वहीं, फ्रेट कॉरीडोर का निर्माण होने के बाद जंक्शन स्टेशन कारोबार के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हो जाएगा। जंक्शन स्टेशन से होकर निकल रहे फ्रेट कॉरीडोर ट्रैक पर मालगाड़ियां दौड़ने से खुर्जा की विश्व प्रसिद्ध पॉटरी उद्योग समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कारोबारियों के लिए काफी फायदे का सौदा होगा।
विज्ञापन
यूपी-हरियाणा को जोड़ने का आधार बनेगा जंक्शन
दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग स्थित खुर्जा जंक्शन स्टेशन की जेवर की दूरी महज 21 किलोमीटर है। ऐसे में एयरपोर्ट से सबसे नजदीकी स्टेशन होने के कारण जंक्शन स्टेशन यात्रियों की सुविधा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हो जाएगा। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी और हरियाणा के शहरों को रेलमार्ग से जोड़ने के लिए खुर्जा जंक्शन की अहम भूमिका रहेगी। खुर्जा तक नई रेलवे लाइन बिछाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेजा जा चुका है। यह लाइन जेवर एयरपोर्ट के पास से होकर निकलेगी।
सुविधाओं से लैस होगा स्टेशन
जेवर एयरपोर्ट सबसे नजदीक होने के कारण आने वाले समय में खुर्जा जंक्शन स्टेशन की भूमिका काफी अहम होगी। यात्रियों और पर्यटकों की संख्या बढे़ंगी। उसी के अनुसार ट्रेनों का स्टॉपेज बढ़ाया जाएगा। साथ ही स्टेशन को अन्य सुविधाओं से लैस किया जाएगा।
- पीके गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक