{"_id":"6664125b5b6a3353ca02e409","slug":"khargones-promising-daughter-becomes-cmo-got-selected-in-the-second-attempt-after-7-years-of-hard-work-kargone-news-c-1-1-noi1224-1775422-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khargone: सीएमओ बनी खरगोन की होनहार बेटी, सात साल की मेहनत के बाद सेकेंड अटेम्प्ट में हुआ सेलेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khargone: सीएमओ बनी खरगोन की होनहार बेटी, सात साल की मेहनत के बाद सेकेंड अटेम्प्ट में हुआ सेलेक्शन
Sat, 08 Jun 2024 03:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:59 PM IST
सार
रिजल्ट घोषित होने के बाद स्वर्णिका वर्मा शनिवार को खरगोन पहुंची। जहां उन्होंने अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ शहर के कुंदा तट स्थित प्राचीन श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
सफलता मिलने के बाद खरगोन पहुंची स्वर्णिका वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग 2021 की परीक्षा में खरगोन की एक होनहार बेटी स्वर्णिका वर्मा ने भी अपना परचम लहराते हुए मुख्य नगर पालिका के पद पर चयनित हुई है। खरगोन शहर के टैगोर पार्क कॉलोनी निवासी और कृषि उपज मंडी में कार्यरत लिपिक राजेश वर्मा की बड़ी बेटी स्वर्णिका वर्मा ने मप्र लोक सेवा आयोग की साल 2021 में परीक्षा दी थी, जिसका रिजल्ट छह जून को घोषित हुआ है।
विज्ञापन
घोषित परीक्षा परिणाम में स्वर्णिका वर्मा ने अपनी लगन और मेहनत से मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद हासिल किया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद स्वर्णिका वर्मा शनिवार को खरगोन पहुंचीं। जहां उन्होंने अपने माता-पिता और भाई बहन के साथ शहर के कुंदा तट स्थित प्राचीन श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में पहुंचकर भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
स्वर्णिका की इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित परिजनों और शहरवासियों ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सीएमओ के पद पर चयनित स्वर्णिका वर्मा का कहना है कि यह उसका दूसरा अटेम्प्ट था, जिसके लिए लगातार 10 से 12 घंटे तक पढ़ाई की थी। स्वर्णिका ने बताया कि पीएससी की साल 2021 में आयोजित परीक्षा में 1400 अंको में से 740 अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
वहीं, अपनी सफलता के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वर्णिका वर्मा ने बताया कि यह उनके सात साल की मेहनत का परिणाम है। 12वीं के बाद ही उन्होंने एमपीपीएससी की तैयारी शुरू कर दी थी और सेकेंड अटेम्प्ट में उन्हें सफलता मिली है। उनका चयन मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर हुआ है और सफलता मिलने के बाद माता-पिता का रिएक्शन अनमोल था। क्योंकि उनका तो सपना ही था, इसलिए मुझे भी बहुत खुशी हो रही है।
