फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Three children drown in pond in Khargone, two girls die

Khargone: तालाब किनारे मवेशी चरा रहे थे तीन बच्चे, पानी देख नहाने उतरे, दो बालिकाओं की डूबने से मौत

Thu, 01 Aug 2024 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2024 09:34 AM IST
सार

खरगोन जिले में पानी में डूबने से दो बच्चियों की मौत हो गई। ये बच्चियां मवेशी चराने तालाब किनारे गई थीं, तभी नहाने उतर गईं। इनका 13  वर्षीय भाई भी साथ था, वह जैसे-तैसे बाहर निकल आया था।

विज्ञापन
Three children drown in pond in Khargone, two girls die
मवेशी चराने गए तीन बच्चे तालाब में डूबे

विस्तार

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के ग्रामीण अंचल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें दो मासूम बालिकाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दरअसल थाना बलकवाड़ा के अंतर्गत आने वाले कुंडिया तालाब में करीब 11 से 13 साल के तीन बच्चे नहाने उतरे थे, लेकिन अचानक वे पानी में डूबने लगे। इसके बाद 13 वर्षीय एक बालक तो किसी तरह बचकर बाहर निकल आया। वहीं 11-11 साल की दो मासूम बालिकाओं की इस दौरान डूबने से मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर ग्रामीण पहुंचे और दोनों बालिकाओं को भी बाहर निकाला गया। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया। बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे तालाब के आसपास मवेशी चराने गए थे। जहां तालाब देख पानी में नहाने उतर गए। इधर घटना की जानकारी लगते ही पूरे गांव में मातम पसर गया, और बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

दो लड़कियां डूबी, एक बालक बच गया
मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण गोविंद परदेसी ने बताया कि यह बच्चे यहां जानवर चराने आए थे, तो यहीं तालाब पर नहाने लग गए थे। तीनों बच्चे डूबे थे, इनमें से एक बच गया, और दो नहीं बच सके। डूबने वाली दोनों लड़कियां हैं। आपस में काका बाबा के बच्चे हैं, और जो लड़का बचा है, वह डूबने वालों में से एक लड़की का भाई था जिसकी उम्र 13 साल है। 
विज्ञापन


तालाब में नहाने उतरे थे बच्चे
इधर इस घटना की जानकारी देते हुए थाना बलकवाड़ा के उप निरीक्षक हुकुम चंद पिपलिया ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि तीन बच्चे तालाब के इधर मवेशी चराने आए थे। फिर ये तीनों तालाब में नहाने के लिए उतरे, और तीनों ही डूबने लगे। एक बच्चा बच कर बाहर निकल आया, और दो बच्चे वहीं डूब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed