फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News Initiatives to Increase Vote Percentage in Lok Sabha Elections

MP LS Polls: खरगोन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बुलावा अभियान, घर-घर पीले चावल, निमंत्रण पत्र बांट रहे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 05:36 PM IST
सार

खरगोन जिले में रोजाना जिले के अलग अलग गांवों में घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदाताओं को मतदान करने का न्योता दिया जा रहा है ।

विज्ञापन
Khargone News Initiatives to Increase Vote Percentage in Lok Sabha Elections
घर घर दे रहे पीले चावल के साथ मतदान का निमंत्रण

विस्तार

देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग लगातार प्रयास करते दिख रहा है तो वहीं मध्य प्रदेश के खरगोन जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा सहित स्वीप एक्टिविटी के जिला नोडल अधिकारी आकाश सिंह ने इसको लेकर जिले में नई पहल की है। लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुलावा अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत जिले के अलग-अलग गांवों में घर-घर जाकर पीले चावल बांटे जा रहे हैं। मतदाताओं को मतदान करने का न्योता दिया जा रहा है। घर-घर न्योता देकर जिला प्रशासन की टीम आम लोगों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतदान की तिथि और समय बताते हुए उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए बूथों पर आने को लेकर आमंत्रित कर रही है ।

विज्ञापन


खरगोन जिले में मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में पोलिंग बूथों तक लाने के लिए चलाए जा रहे बुलावा अभियान के तहत मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग जरूर से जरूर करने की अपील की जा रही है। वहीं उन्हें मतदान करने का आमंत्रण पत्र भी दिया जा रहा है। उन्हें अपने आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित करने को कहा जा रहा है। मतदाताओं को यह भी बताया जा रहा है कि प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों में सुलभ मतदान की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है। बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए रैंप बनाए गए है। मतदान केंद्रों में पेयजल, छायादार शेड, व्हीलचेयर आदि की सुविधा उपलब्ध की गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों में दिव्यांग, बुजुर्ग एवं गर्भवती मतदाताओं को भी किसी तरह की परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। 
विज्ञापन

 

घर घर दे रहे पीले चावल के साथ मतदान का निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह पीले चावल डालकर दे रहे हैं मतदान का आमंत्रण। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed