फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   karate coach raped student

वहशी कराटे कोच, पहले पिलाया नशीला पदार्थ फिर लूटी अस्मत

Sun, 03 Apr 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 03 Apr 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
karate coach raped student

हल्द्वानी विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) प्रीतू शर्मा की अदालत ने कराटे खिलाड़ी के साथ बलात्कार के मामले में उसके कोच बुलंदशहर जिले के सियाना निवासी वीरेंद्र सिंह राठौर को दोषी करार दिया है। सजा पर चार अप्रैल को सुनवाई होगी।

विज्ञापन


विशेष लोक अभियोजक नरेंद्र सिंह नेगी के अनुसार वीरेंद्र सिंह राठौर लामाचौड़ क्षेत्र में किराए पर रहता था। इसी क्षेत्र में वह कराटे भी सिखाता था। एक दिन पीड़ित खिलाड़ी फीस देने के लिए उसके घर गई। उसने बहला फुसलाकर उसे नशीला पदार्थ खिला दिया और दुराचार कर उसकी फोटो खींच ली।
विज्ञापन


बाद में इस फोटो के जरिए वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसके साथ दो साल तक दुराचार करता रहा। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत अपने परिजनों से की तो उसके पिता ने 20 जुलाई 2014 को कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने धारा 328, 376(2), 354, 506, 4 पॉक्सो एक्ट के तहत कोच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लैब रिपोर्ट में भी फंसा प्रशिक्षक

karate coach raped student
कोर्ट - फोटो : demo pics

कुछ दिन बाद प्रशिक्षक को अदालत से जमानत मिल गई। मुकदमे की सुनवाई के दौरान विवेचक लता बिष्ट और पुनीता बलौदी ने प्रशिक्षक के खिलाफ चार्जशीट दायर की। अभियोजन पक्ष ने 11 गवाह तो बचाव पक्ष ने दो गवाह पेश किए।

दोनों पक्षों को सुनने और साक्ष्यों का अवलोकन करने के बाद कोर्ट ने प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह राठौर को नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने का दोषी माना। अदालत सजा के बिंदु पर चार अप्रैल को सुनवाई करेगी।

विशेष लोक अभियोजक एन एस नेगी ने बताया कि अभियुक्त के पास से बरामद मोबाइल को पुलिस ने लैब में भेजा था। लैब की रिपोर्ट से पता चला कि अभियुक्त के मोबाइल में मौजूद लड़की की फोटो अश्लील हैं। इसी आधार पर पता चला कि अभियुक्त काफी समय से बलात्कार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed