Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Hearing in Panna Lal Mahto case, accused of trafficking 5k girl, postponed, witness fails to appear

झारखंड: 5000 लड़कियों की तस्करी के आरोपी पन्ना लाल महतो मामले में सुनवाई टली, अभियोजन पक्ष का गवाह नहीं पहुंचा

Wed, 18 Nov 2026 07:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: पवन पांडेय Updated Wed, 18 Nov 2026 07:45 PM IST
सार

5,000 से अधिक लड़कियों की तस्करी के आरोपी पन्ना लाल महतो के मामले में अभियोजन गवाह के नहीं पहुंचने से सुनवाई टल गई। झारखंड निवासी आरोपी पर 15 साल में 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ईडी उसकी और रिश्तेदारों की 3.36 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है। अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
Jharkhand: Hearing in Panna Lal Mahto case, accused of trafficking 5k girl, postponed, witness fails to appear
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की विशेष अदालत में 5,000 से अधिक लड़कियों की तस्करी के आरोपी पन्ना लाल महतो के खिलाफ अभियोजन पक्ष का गवाह उपस्थित नहीं होने के कारण सुनवाई टल गई। विशेष न्यायाधीश अभिमन्यु कुमार की अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन


संपत्ति जब्ती और अदालती प्रक्रिया
खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र स्थित गनालोया गांव का निवासी पन्ना लाल महतो वर्ष 2020 से होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में बंद है। एनआईए ने खूंटी के एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट थाने में 19 जुलाई, 2019 को दर्ज मामले को चार मार्च 2020 को अपने हाथ में लिया था और आरोपी को गिरफ्तार किया था। पन्ना लाल पर 15 वर्षों में झारखंड की 5,000 से अधिक लड़कियों की तस्करी करके 80 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पन्ना लाल और उसके रिश्तेदारों की तीन करोड़, 36 लाख, 65 हजार, 968 रुपये 86 पैसे की संपत्ति जब्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी के समय पुलिस ने संपत्ति विवरण और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी जब्त किए थे।
विज्ञापन


आपराधिक इतिहास और वित्तीय जांच
आरोपी पन्ना लाल को इससे पूर्व वर्ष 2006 और 2015 में भी दो बार गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह जेल से बाहर आ गया था। वर्तमान में उसके खिलाफ झारखंड पुलिस के साथ एनआईए भी मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अदालत में अभियोजन गवाह के उपस्थित न होने से सोमवार को गवाही प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। अदालत इस बहुचर्चित मामले में 26 नवंबर को अगली सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed