{"_id":"5b33dc6a4f1c1bf67a8b7854","slug":"jhamazhim-rainy-cloud-relief-from-heat-and-humidity","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बरसे मेघ, गर्मी और उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बरसे मेघ, गर्मी और उमस से राहत
mau
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नगर के मठियाटोला में बुधवार को बारिश के बाद सड़क पर बहता नाली का पानी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद बुधवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली तो वहीं किसान भी खुश हुए। बरसात से उन्होंने खेतों में रोपाई शुरू कर दी। दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के चलते शहरी इलाकों में जहां जलजमाव और कीचड़ की समस्या ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोली तो वहीं ग्रामीण इलाकों की गड्ढे भरी सड़कों में पानी भर जाने से आवागमन पर असर पड़ा।
मंगलवार की रात से ही रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया था। बुधवार की सुबह आठ बजे तो झमाझम बारिश शुरू हुई। इससे नगर के निषाद नगर, निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, पठान टोला सहित कई मोहल्लों में जलजमाव हो गया ऐसे में लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। निषाद नगर के निवासी डॉ. रामलखन का कहना था कि जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के चलते जलजमाव होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका ने बरसात से पहले न तो नालों की सफाई कराई और न ही जलनिकासी की व्यवस्था ही की। वहीं गड्ढे में तब्दील गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण संपर्क मार्गो पर जलजमाव से रास्ता चलना मुश्किल हो रहा था।
वहीं, बरसात से किसानों के चेहरे खिल उठे और बदले मौसम ने उनके चेहरे पर खुशी बिखेर दी। करीब डेढ़ घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। ऐसे में किसान खेतों में रोपाई कराने में जुट गए। विशेषज्ञों की मानें तो बारिश खरीफ फसल के लिए लाभदायक साबित होगी। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि तापमान बढ़ने की वजह से धान की रोपाई का कार्य नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
अब बारिश के बाद धान की फसल के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। खेतों में रोपाई की जा सकती है। धान, बाजरा, अरहर आदि की बुआई करने योग्य नमी हो गई है। नमी में बुबाई करने पर लागत में भी कमी आएगी।रतनपुरा / पिपरीडीह : क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बुधवार की सुबह हुई झमाझम बारिश ने मायूस किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। बड़े किसान जहां ट्रैक्टर के साथ तो छोटे किसान हल के साथ रोपाई कार्य में जुट गए हैं।
कोपागंज : क्षेत्र में झमाझम बारिश से जहां लोगों को राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ जलजमाव होने से आवागमन बाधित हो गया है। सिपाह इब्राहिमाबाद : मौसम की पहली तेज बारिश से स्थानीय बाजार के दुकानों में पानी घुस गया। मुख्य मार्ग पर लगभग आधा किमी तक जलजमाव लगा रहा। जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।