जम्मू-कश्मीर पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, किराए के मकान में चल रहा था लिंग परीक्षण का रैकेट
जम्मू और कश्मीर के सांबा पुलिस ने घग्गल इलाके में एक सनसनीखेज खुलासा किया है। यहां एक किराए के मकान में अवैध लिंग निर्धारण परीक्षण कराने का रैकेट चल रहा था। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर छापामारा। इस दौरान इस रैकेट के पास से मशीनें मिलीं जिनसे लिंग परीक्षण किया जाता है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
J&K: Samba Police busted a racket for conducting illegal sex determination tests in a rented house in Ghagal area & arrested 8 persons, yesterday. Shakti Pathak, SSP,"Case registered under relevant sections. Further probe underway." pic.twitter.com/3LNQxwiarh
— ANI (@ANI) September 5, 2019
एसएसपी शक्ति पाठक ने कहा कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आगे की जांच की जा रही है।