फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Jam jam jam in perennial road

बारहमासी सड़क में जाम ही जाम

Thu, 21 Jun 2018 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Thu, 21 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Jam jam jam in perennial road
बारहमासी सड़क में सिद्धेश्वर मंदिर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

 बारहमासी (ऑल वेदर) सड़क में जाम के झाम से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी गुरना से पिथौरागढ़ के ऐंचोली के पास तक 11 किमी हिस्से में कई बार जाम लगा।

विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के चलते अपराह्न करीब तीन बजे गुरना के पास 25 मिनट तक जाम लगा रहा। उसके बाद इग्यारदेवी के पास भी 20 मिनट तक जाम लगा रहा। करीब सवा चार बजे ऐंचोली के निकट सिद्धेश्वर मंदिर के पास यात्री 25 मिनट तक जाम में फंसे रहे। मौके पर मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगी थीं लेकिन जगह-जगह लग रहे जाम के कारण यात्रियोें को फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ आ रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश रावल ने बताया कि तीन घंटे का सफर सवा चार घंटे में पूरा हुआ।

 

कहते हैं कि सड़क का चौड़ीकरण का काम हो रहा है तो लोगों को परेशानी भी होगी लेकिन आवागमन कम से कम बाधित हो इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। सुबह और शाम को काम करने को तबज्जो देनी चाहिए, ताकि लोगों को कम से कम दिक्कत हो।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed