फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ipl, Sunrisers Hyderabad, kings eleven punjab, tom moody, yuvraj, murli vijay, mohali

सनराइजर्स हैदराबाद के कोच ने किंग्स इलेवन पंजाब की बताई खूबियां

Sun, 15 May 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 15 May 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
ipl, Sunrisers Hyderabad, kings eleven punjab, tom moody, yuvraj, murli vijay, mohali
सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी
किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर प्ले ऑफ की दावेदारी को मजबूत करेंगे। यह कहना है सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी का। मोहाली में अभ्यास सत्र के वक्त हुई एक प्रेसवार्ता में मूडी ने कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं जो किसी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। इसलिए हम रविवार को होने वाले मुकाबले को हल्के में नहीं ले सकते।
विज्ञापन


उनके अनुसार किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर प्ले ऑफ की दावेदारी को मजबूत करेंगे। एक सवाल के जवाब में कोच ने कहा की हमारी टीम के सल्लामी बल्लेबाज काफी बेहतर हैं। उन्होंने शिखर धवन की प्रशंसा करते हुए कहा कि टूर्नामेंट के शुरू में वह थोड़ा नर्वस लग रहे थे। लेकिन अब उन्होंने भी लय हासिल कर ली हैं। उन्हाेंने कहा हर टीम को अपने घर में खेलने का फायदा मिलता है। क्याेंकि लोकल समर्थन मिलता है। मूडी का कहना है कि पंजाब के युवराज सिंह काफी क्रिकेट इस मैदान पर खेले हैं और उन्होंने मालूम की यहां पर उन्हें कैसे खेलना हैं।
विज्ञापन

2 घंटे खिलाड़ियों ने बहाया पसीना

ipl, Sunrisers Hyderabad, kings eleven punjab, tom moody, yuvraj, murli vijay, mohali
सनराइजर्स हैदराबाद ने किया अभ्यास, पंजाब ने किया आराम
शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शाम पांच बजे के करीब पीसीए स्टेडियम पहुंची। यहां पर तकरीबन 2 घंटे खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। इस मौके शिखर धवन, तेज गेंदबाज सिद्धार्थ कौल, बरिंदर, भुवनेश्वर कुमार शामिल थे। अभ्यास सत्र में शिखर ने तेज व स्पिन गेंदबाजों की गेंदाें पर जमकर शॉट लगाए। साथ ही टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा भी बल्लेबाजी में हाथ आजमाते हुए दिखाई दिए।

कप्तान डेविड वार्नर, युवराज व नेहरा नहीं दिखे
जहां सनराइजर्स हैदराबाद के कुछ खिलाड़ी मैदान में पसीना बहा रहे थे। वही टीम के कप्तान डेविड वार्नर, युवराज व टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया। इस संबध में टीम के कोच टॉम मूडी का कहना हैं कि तीनों खिलाड़ी फिट हैं और होटल में आराम कर रहे हैं।

किंग्स ने किया आराम
किंग्स इलेवन की टीम ने अभ्यास के बजाय होटल में आराम किया। जानकारी के अनुसार पंजाब की टीम मुंबई के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद शनिवार को शहर पहुंची। इसके चलते टीम अभ्यास नहीं कर पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed