फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   International Yoga Day celebrated on Friday 1500 students will participate in the program

Khargone News: कल मनेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 1500 से अधिक विद्यार्थी होंगे कार्यक्रम में शामिल

Thu, 20 Jun 2024 10:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2024 10:56 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day celebrated on Friday 1500 students will participate in the program
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
देशभर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में भी तैयारियां की जा रही हैं। योग दिवस के अवसर पर प्रदेश के खरगोन जिले के सभी विद्यालयों और शिक्षण संस्थाओं में सामूहिक योग दिवस का आयोजन शुक्रवार सुबह 6 बजे से शुरू होकर 07:50 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन


खरगोन के जिला शिक्षा अधिकारी एसके कानुड़े ने बताया कि शहर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन कृषि उपज मंडी में किया जाएगा। इस आयोजन में करीब 1500 से अधिक विद्यार्थी अपनी सहभागिता करेंगे। इस दौरान योग दिवस के अवसर पर लोकसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित सांसद, विधायक और कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी और जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों के साथ आमजन भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed