फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Infighting erupts in Congress as leaders vie to promote their Infighting erupts in Congress as leaders vie to promote their

बेटे को आगे करने के चक्कर में कांग्रेस में हो रही है लट्ठमलट्ठा : किरण चौधरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। पूर्व राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की एक ही चाहत है कि हर फील्ड में उनका बेटा आगे रहे। उन्होंने कहा कि बेटे में काबिलियत होगी, तभी तो वह आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन


वह मंगलवार को वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर ‘जूतम-पजार और लट्ठमलट्ठा’ चल रहा है। उन्होंने कहा कि वह जहां हैं, वहां ठीक हैं, खुश हैं और सुकून में हैं। उन्होंने हिसार में हुए एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दीपेंद्र हुड्डा के मुंह से स्वयं ऐसी बात निकली, जिसे वह कांग्रेस की राजनीति की सच्चाई से जोड़कर देखती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक और तत्कालीन डीसी की भूमिका को लेकर भी कई सवाल सामने आए थे। उन्होंने कहा कि किस तरह उन्हें चुनाव जिताने में मदद की गई, यह बात भी सामने आ चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी गुजरात को मिलने से जुड़े सवाल पर किरण चौधरी ने हरियाणा में खेल सुविधाओं को लेकर कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने लाहली में ‘पिद्दी सा खेल स्टेडियम’ बनवा दिया था। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का खेल स्टेडियम बनाया जाता तो वह भी हरियाणा में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की आवाज उठातीं। उन्होंने कहा कि मेजबानी का फैसला एक कमेटी करती है और भारत के हिस्से में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी आना अपने आप में गौरव की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed