फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Indian language camp starts at Government Model Sanskriti School

राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में भारतीय भाषा का कैंप शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Indian language camp starts at Government Model Sanskriti School
25jjrp01- गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को भाषा संबं​​
झज्जर। गांव ढाकला के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार से भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन कैंप का शुभारंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि यह कैंप विद्यालय में 7 कार्य दिवसों तक चलेगा। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य भारत में एकता को बढ़ावा देना है। इस कैंप में बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में भारत के अन्य राज्यों की कोई एक या दो भाषाएं सिखाई जाएगी ताकि बच्चे दूसरे राज्यों में घूमने या किसी अन्य कार्यों से जाएं तो वे आपस में एक दूसरे की भाषा को समझ सके व भारत में विभिन्नताओं के होते हुए भी एकता को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

विभागीय पत्र में भाषा कैंप के सभी 7 दोनों का शेड्यूल फिक्स है। अलग-अलग दिनों में बच्चों को भाषा सीखाने के साथ-साथ भाषा को सीखाने में सहायक एक्टिविटी भी करवाई जाएगी। बच्चों को डिजिटल बोर्ड पर अन्य राज्यों का भ्रमण भी करवाया जाएगा। अन्य राज्यों के देशभक्तों का परिचय भी करवाया जाएगा। अन्य राज्यों की संस्कृति, तीज त्यौहार दर्शनीय स्थान, भोजन, सांस्कृतिक प्रोग्राम, नृत्य, चित्रकला आदि भी बच्चों को डिजिटल बोर्ड पर दिखाए जाएंगे। विद्यालय में लगने वाले भाषा कैंप के आज पहले दिन विजय कुमार प्रवक्ता इकोनॉमिक्स, प्रवक्ता वाणिज्य योगिता व प्रवक्ता इंग्लिश ममता ने पंजाबी भाषा के अल्फाबेट सिखाए। अक्षरों को जोड़ना सिखाया।
विज्ञापन

रोज की दिनचर्या में आने वाले छोटे-छोटे शब्दों व वाक्यों जैसे नमस्कार, स्वागत है, कैसे हो आदि बच्चों को सिखाया। बच्चों ने 1 से 10 तक पंजाबी में गिनती भी सीखी। ये तीनों ही प्रवक्ता घर से ही पंजाबी भाषा के अल्फाबेट व गिनती के चार्ट तैयार करके लाए थे। गांव चांदौल के सरकारी स्कूल की मुख्य अध्यापिका मूर्ति देवी इस कैंप में अतिथि के रूप में उपस्थित हुई, जिन्होंने बच्चों को इस तरह के भाषायी कैंप की जानकारी दी व बच्चों को अधिक से अधिक इस अन्य राज्यों की भाषा सीखाने के कैंप का लाभ उठाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed