{"_id":"6ad3beaa820ea63a9700132f","slug":"indian-air-force-jagdalpur-rescue-iaf-mi-17v5-helicopter-distress-call-chhattisgarh-indravati-river-airlift-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवदूत बनी वायुसेना: छत्तीसगढ़ में उफान पर इंद्रावती नदी, एयरफोर्स के एमआई-17वी5 से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवदूत बनी वायुसेना: छत्तीसगढ़ में उफान पर इंद्रावती नदी, एयरफोर्स के एमआई-17वी5 से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
Sun, 18 Oct 2026 12:00 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर (छत्तीसगढ़)
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:00 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी की बाढ़ मेंफंसे 12 लोगों को वायुसेना की मदद से बचाया गया। रातभर फंसे रहे दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत 12 लोगों को जगदलपुर से पहुंचे एमआई-17 वी5 हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया।
विज्ञापन
बड़ी खबर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ में इंद्रावती नदी में आई बाढ़ के कारण रातभर फंसे 12 लोगों को भारतीय वायुसेना ने शनिवार को सुरक्षित बचा लिया। बचाए गए लोगों में दो महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं। वायुसेना ने बचाव अभियान के लिए जगदलपुर से एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर को मोर्चे पर लगाया। रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स के बीच तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट किए गए 12 लोग
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया पर बचाव अभियान का वीडियो साझा कर इसकी जानकारी दी। वीडियो में हेलिकॉप्टर से रस्सी के सहारे लोगों को ऊपर खींचकर सुरक्षित निकालते हुए देखा जा सकता है। वायुसेना के मुताबिक, संकट में फंसे लोगों की मदद के लिए सूचना मिलने के बाद हेलीकॉप्टर को तत्काल रवाना किया गया।
विज्ञापन
रातभर से फंसे लोगों ने मदद की गुहार लगाई, वायुमार्ग से कैसे पहुंचे देवदूत?#WATCH | Responding to a distress call, an IAF Mi-17V5 helicopter from Jagdalpur rescued 12 people, including two women and three children, who were stranded overnight due to flooding of the Indravati River. (Video Source: Indian Air Force) https://t.co/6ccisgxYvB
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 17, 2026
इंद्रावती नदी में बाढ़ के कारण ये लोग रातभर से फंसे हुए थे। वायुसेना ने अपने संदेश में त्वरित कार्रवाई और लोगों की जान बचाने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।