फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   In the name of home quarantine, Congress angry over harassing the family members of Congress General Secretary

होम क्वारंटीन के नाम पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री के परिजनों को परेशान करने से भड़के काग्रेसी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
In the name of home quarantine, Congress angry over harassing the family members of Congress General Secretary
खटीमा म़े बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान का घेराव करते काग्रेसी - फोटो : AMAR UJALA
खटीमा। प्रदेश कांग्रेश महामंत्री भुवन कापड़ी के परिजनों को होम क्वारंटीन के नाम पर परेशान करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने बाजार चौकी प्रभारी अनिल चौहान का घेराव किया। कांग्रेसियों का आरोप था कि युवा नेता कापड़ी के बड़े भाई श्याम कापड़ी और उनकी पत्नी रश्मि कापड़ी अपने बच्चों के साथ 11 जून को देहरादून से यहां पहुंचे। होम क्वारंटीन के नाम पर उन्हें परेशान करने से आक्रोशित बाजार चौकी पर एकत्रित कांग्रेसियों ने चौकी प्रभारी चौहान को बताया कि श्याम काफी द्वारा नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह से अंडर स्टेट के मामले में पूछताछ कर ली। डॉ. सिंह के सुझाव पर श्याम कापड़ी सपरिवार अपने घर चले गए। इसी दौरान कुछ एसपीओ कर्मियों ने श्याम कापड़ी के घर पर नोटिस चस्पा कर उन्हें होम क्वारंटीन संबंधी निर्देश दिए। आक्रोशित कांग्रेसियों ने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने रात्रि 11 बजे उसके घर फोन किया और परिजनों की फोटो खींची। जबकि पुलिस एवं चिकित्सकों की टीम ने इस तरह की किसी भी कार्यवाही से इंकार किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सैना, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बाबी राठौर, रवीश भटनागर, राशिद अंसारी, प्रहलाद बोरा आदि लोगों ने फोन करने व फोटो खींचने वालों को तलब कर उचित कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी चौहान ने बमुश्किल कांग्रेसियों को समझा-बुझाकर स्थिति सामान्य की। यहां राज किशोर सक्सेना गगन अरोरा कमान भरत पांडे नरेंद्र आर्य नवीन जोशी पंकज चम्पा मनोज कोहली कुंदन चम्पा प्रवीण बिष्ट पूर्व प्रधान उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed