फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   In September, the AQI remained in the

सितंबर में 8 दिन येलो जोन में रहा एक्यूआई, 21 दिन हवा रही ग्रीन श्रेणी में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सितंबर में शहरवासियों को प्रदूषण से काफी राहत मिली है। इस महीने अब तक दर्ज एक्यूआई के आंकड़ों के अनुसार, 29 दिनों में केवल आठ दिन एक्यूआई येलो श्रेणी में रहा, जबकि 21 दिन हवा ग्रीन श्रेणी में रही। सितंबर के अंतिम दिनों में तेज हवा और बारिश के कारण हवा में मौजूद प्रदूषण के कणों में कमी आई, जिससे वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला। मंगलवार को एक्यूआई महज 66 दर्ज किया गया। हालांकि, इस महीने दो दिन एक्यूआई गहरे हरे रंग की श्रेणी में भी पहुंचा।
विज्ञापन


पिछले चार-पांच दिनों से मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। बारिश और हवाओं के कारण तापमान में कमी आई है और सुबह-शाम हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, 21 सितंबर को एक्यूआई 197 दर्ज किया गया, जो महीने में अब तक के प्रमुख उच्च स्तरों में रहा। इसके बाद 22 सितंबर को 190 दर्ज हुआ था। 24 सितंबर को एक्यूआई 173 दर्ज किया गया। 20 से 24 सितंबर के बीच हवा की गुणवत्ता येलो श्रेणी में रही। इसके बाद 25 सितंबर से एक्यूआई फिर ग्रीन श्रेणी में आ गया।
विज्ञापन


बारिश के बाद हवा हुई साफ
बारिश के साथ तेज हवा चलने से वातावरण में मौजूद धूल और प्रदूषण के कणों में कमी आई। इसका असर एक्यूआई पर भी दिखाई दिया। 25 सितंबर को एक्यूआई 79, 26 सितंबर को 63 और 27 व 28 सितंबर को 53 दर्ज हुआ। लगातार कम एक्यूआई रहने से शहरवासियों को प्रदूषण से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान में भी आई गिरावट
मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, सूर्य देव तेज चमके, लेकिन लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ। दिनभर ठंडी हवा का दौर चला। सुबह और शाम के समय मौसम सुहावना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed