{"_id":"6af36fd08327ab32fe0fca6f","slug":"in-bahadurgarh-drops-from-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-128978-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसों पर संकट : बहादुरगढ़ में 400 से 299 पर पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसों पर संकट : बहादुरगढ़ में 400 से 299 पर पहुंचा एक्यूआई
विज्ञापन
-फोटो 89 : रेलवे रोड स्थित स्टेडियम में कम हो गई सैर करने वालों की संख्या। संवाद
- फोटो : Archive
बहादुरगढ़। नवंबर की शुरुआत से ही बहादुरगढ़ की हवा जहरीली है। प्रदूषण बढ़ा हुआ है। शुरुआत के 10 दिनों में एक्यूआई केवल दो दिन ही ऑरेंज जोन में दर्ज हुआ। अन्य दिनों में यह लाल रंग में रहा। 12 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चली हवा ने एक्यूआई को कम किया।
एक्यूआई 100 अंक गिरकर मंगलवार को 400 से 299 पर पहुंचा। हालांकि यह हवा भी सांस लेने योग्य नहीं है। प्रदूषण बढ़ने की वजह से शहर के पार्कों और स्टेडियम में सैर करने वाले लोगों की संख्या भी बेहद कम हो गई है। लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। वहीं नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुखपाल ने अस्थमा, डायबिटीज, सांस के रोगियों को इस समय घर में रहने की सलाह दी है।
प्रदूषण का असर अब शहर के सार्वजनिक स्थानों पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम के समय स्टेडियम व पार्कों में सैर करने और व्यायाम करने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। पहले जहां काफी संख्या में लोग स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए पार्कों और स्टेडियम का रुख करते थे वहीं अब जहरीली हवा के चलते लोग बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
खासकर बुजुर्गों, बच्चों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए नगर परिषद की ओर से सड़कों पर पानी का छिड़काव कराया जा रहा है, ताकि धूल के कण हवा में न उड़ें। इसके बावजूद शहर में प्रदूषण का असर बरकरार है। हवा में मौजूद प्रदूषित कण लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं।
सुबह-शाम सैर न करने की सलाह
डॉ. सुखपाल ने कहा कि लगातार खराब हवा के कारण अस्थमा, एलर्जी और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदूषण के कारण खांसी, गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्याएं बढ़ने की आशंका है। चिकित्सकों की सलाह है कि प्रदूषण का स्तर अधिक रहने पर सुबह-शाम खुले में सैर और व्यायाम करने से बचें। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकलें और मास्क का इस्तेमाल करें।
शहर में एक्यूआई 100 अंक गिरकर 400 से 299 पर पहुंचा है। शहर में सड़कों पर नगर परिषद, एनएचएआई और एचएसआईआईडीसी की ओर से पानी का छिड़काव किया जा रहा है। सभी को लगातार पानी छिड़कने के निर्देश दिए गए हैं।
-सुनील श्योराण, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 89 : रेलवे रोड स्थित स्टेडियम में कम हो गई सैर करने वालों की संख्या। संवाद- फोटो : Archive