फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   In anticipation of the opening Model School

उद्घाटन के इंतजार में मॉडल स्कूल

Tue, 19 Apr 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Tue, 19 Apr 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
जनपद में चयनित 15 मॉडल स्कूलों में एकमात्र जीआईसी गुप्तकाशी का उदुघाटन हुआ है। जिला मुख्यालय में जीआईसी सहित 14 विद्यालयों अब भी उद्घाटन का इंतजार है।
विज्ञापन


जनपद में 6 माध्यमिक और 9 प्राइमरी व जूनियर विद्यालय मॉडल विद्यालय चुने गए हैं। इन विद्यालयों में शैक्षिक व्यवस्था के साथ छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं भी जुटाई जानी हैं, लेकिन अब तक किसी भी विद्यालय में संसाधन उपलब्ध नहीं हो पाए हैं। बीते सत्र में शासन से इन विद्यालयों के लिए प्रति विद्यालय दो लाख रुपये के हिसाब से 30 लाख रुपये कंप्यूटर सामग्री की खरीद के लिए मिले थे। हालांकि समय पर सामग्री खरीद नहीं होने से धनराशि लैप्स हो गई। इन विद्यालयों में अन्य सुविधाओं के नाम पर सिर्फ रंग-रोगन किया गया है।
विज्ञापन


वर्तमान शिक्षण सत्र के तहत अब तक अपेक्षानुसार नए प्रवेश भी नहीं हुए हैं। स्थिति यह है कि जीआईसी रुद्रप्रयाग में जहां 1 से 19 अप्रैल तक कक्षा 6 में जहां सिर्फ 6 प्रवेश हुए हैं। वहीं गुप्तकाशी में 7 नए छात्र पंजीकृत हुए हैं। यही स्थिति जीआईसी अगस्त्यमुनि, जीआईसी रामाश्रम (जखोली), जीआईसी ऊखीमठ और हाईस्कूल पौंठी में भी है। दूसरी तरफ प्राथमिक व जूनियर स्कूलों में भले ही इस बार प्रवेश बढ़े हैं। लेकिन मॉडल के लिए चुने गए विद्यालयों को अब भी छात्रों का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मॉडल स्कूलों का अभी तक उद्घाटन भी नहीं हुआ है। जो धनराशि शासन से मिली थी, वह भी वापस मांग ली गई है। इस संबंध में अभी तक नए दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।
-- सुभाष चंद्र भट्ट, सीईओ रुद्रप्रयाग

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed