फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Impaired season cycle of environmental degradation

पर्यावरण असंतुलन से बिगड़ा मौसम चक्र

Tue, 21 Feb 2017 12:16 AM IST
jhansi
jhansi Updated Tue, 21 Feb 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
 Impaired season cycle of environmental degradation
पर्यावरण असंतुलन से बिगड़ा मौसम चक्र - फोटो : demo
पर्यावरण असंतुलन से मौसम चक्र बिगड़ गया है। फरवरी में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने लगी है। अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पहाड़ी इलाके होने से बुंदेलखंड में गर्मी का ग्राफ अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा है। 
विज्ञापन

झांसी में बीते शनिवार से अचानक मौसम का नजारा बदल गया है। पिछले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री तो न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई है। यह बदलाव लोगों को अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास दिला रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि वायुमंडल में प्रदूषण बढ़ने के कारण ऐसा हो रहा है। कारखाने, वाहन से निकलने वाले प्रदूषण से वातावरण में कार्बन डाई ऑक्साइड और मीथेन गैस बढ़ जाती है। इसी के कारण तापमान बढ़ता है। साथ ही जनसंख्या में हो रही वृद्धि से ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है। दूसरी तरफ वनों का कटान और कृषि भूमि पर प्लाटिंग हो रही है। पर्यावरण असंतुलन होने से जलवायु परिवर्तन से तापमान में उतार चढ़ाव ज्यादा आ रहे हैं। साथ ही ग्लेशियर पिघल रहे हैं, इससे बर्फबारी प्रभावित हो रही है। इसी के चलते गर्मी में ठंड, ठंड में गर्मी महसूस हो रही है। कम बारिश होना की भी यही वजह है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड पथरीला इलाका है, ऐसे में यहां ठंड और गर्मी दोनों ज्यादा पड़ती है। फरवरी के अंत तक एक-दो डिग्री तापमान बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed