{"_id":"5ac3c35a4f1c1bb4618b53ac","slug":"ht-cable-burns-power-of-36-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी केबल जली, 36 गांव की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी केबल जली, 36 गांव की बिजली गुल
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
light shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामाश्रम मलिकपुर के बीच रेलवे ट्रैक के नीचे एचटी लाइन की केबल सोमवार शाम करीब सात बजे फुंक गई। इससे 36 गांव की बिजली 24 घंटे से गुल है। विभागीय कर्मचारियों ने पूरे दिन खोजने के बाद फाल्ट खोज निकाला, लेकिन जेसीबी न मिलने से फाल्ट ठीक नहीं हो सका।
रामाश्रम बिजली उपकेंद्र से एक सैकड़ा से अधिक गांव को बिजली सप्लाई दी जाती है। इसमें कुछ गांव रेलवे लाइन के दूसरे छोर पर हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे अचानक लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते करीब 36 गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर बिजली विभाग के अवर अभियंता संतराम ने लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को लगाकर फाल्ट को रात में ही खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
गांव से लेकर हाईटेंशन लाइन के हर पोल को देखा गया जब फाल्ट नहीं मिला तो मलिकपुर-रामाश्रम के बीट रेलवे ट्रैक की अंडरग्राउंड केबल को चेक किया गया। इस दौरान पाया कि केबल में फाल्ट है। इस पर जेई ने जेसीबी मशीन को खोजा, लेकिन नहीं मिल सकी। इससे फाल्ट को ठीक नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
केबल में फाल्ट होने से मलिकपुर, वल्लापुर्वा, रामपुर, भीखमपुर, रंपुरा, तमियांमऊ, सिंहपुर, झूसी नागर, गंगागंजगुरौली, रौरा, अमरौली, भौसियापुर, दहिरा, भौरा, भुढहा, अनीभोज, मीरपुर, इंदुइयागंज, टपकापुर, कटकइया, लालपुर, वसावनपुर्वा सहित कई गांव को 24 घंटे बिजली नहीं मिल सकी है। इस संबंध में अवर अभियंता का कहना है कि फाल्ट को खोज लिया गया है। देर शाम फाल्ट मिलने के कारण रात में खुदाई का काम नहीं हो सकता। इस लिए सुबह जेसीबी मशीन मंगाकर फाल्ट को ठीक कराया जाएगा।