{"_id":"652ab79ff4a2bfde1c093694","slug":"hree-arrested-for-betting-on-matches-with-the-help-of-special-software-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-27651-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से मैच पर सट्टा लगाते तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो लैपटॉप, सात मोबाइल फेन, एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, प्रिंटर व अन्य सामान हुआ बरामद, आरोपियों से पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिले के स्पेशल स्टाफ ने विशेष सॉफ्टवेयर की मदद से क्रिकेट वर्ल्डकप मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रवि कुमार, अमित कुमार और शाहिद खान के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि वर्ल्डकप के नौ मैचों पर गिरोह करोड़ों का सट्टा लगवा चुका था।
पुलिस ने आरोपियों के पास से विशेष सॉफ्टवेयर से लैस दो लैपटॉप, सात मोबाइल फेन, एक एलईडी टीवी, तीन इंटरनेट राउटर, एक प्रिंटर व भारी मात्रा में अन्य सामान बरामद किया। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का एक बदमाश वर्ल्डकप मैच वाले दिन स्टेडियम में मौजूद होता था। इसकी मदद से यह लोग लाइव मैच से कुछ सेकंड पहले सट्टा लगवा लेते थे।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की टीम को बृहस्पतिवार को खानपुर विस्तार के मकान में क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने की सूचना मिली थी। फौरन टीम ने छापा मारकर रवि, अमित और शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में तीनों ने नेहरू प्लेस से विशेष सॉफ्टवेयर खरीदने की जानकारी दी। जिसकी मदद से आरोपी सट्टा लगवाते थे। लाइव मैच के दौरान स्टेडियम में बैठा रहता था। वह लगातार अपना फोन ऑन रखकर सट्टा लगवा रहे लोगों से संपर्क में रहता था। लाइव मैव के प्रसारण में दो से तीन सेकंड की देर होती है, उसी समय में सट्टा लगवाया जाता था।