Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   How will the Chhath festival be celebrated when there is an

कैसे मनाएंगे छठ पर्व, सेक्टर 7 के पास माइनर में जमा है गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
How will the Chhath festival be celebrated when there is an
-फोटो 100 : महाबीर पार्क के पास छठ पूजा घाट पर पड़ी गंदगी। संवाद
बहादुरगढ़। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। लेकिन छठ पूजा के लिए बनाए गए घाट की हालत एकदम खराब स्थिति में है। घाट पर साफ सफाई नहीं है। जिससे पूर्वांचल समाज के लोगों में स्थानीय प्रशासन के प्रति नाराजगी बनी हुई है। राष्ट्रीय पूर्वांचल परिवार और बाबा महेंद्र नाथ पूजा दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा ने नगर परिषद व सिंचाई विभाग से घाट में सुविधाएं देने की मांग की है। ताकि लोगों की आस्था को ठेस ना पहुंच सके।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, कृष्ण मिश्रा, संजीव कुमार, सतेंद्र सिंह व अशोक मिश्रा ने कहा कि छठ महापर्व पूर्वांचल के लोगों का मुख्य त्योहार है। इससे लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। बहादुरगढ़ में महावीर पार्क के पास नहर पर छठ पूजा के लिए स्थाई घाट है, लेकिन इस घाट में साफ सफाई नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

जिससे घाट में काफी गंदगी हो गई है। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में पूर्वांचल के 80 हजार से अधिक लोग रहते हैं और इस पूजा घाट पर हर साल पूर्वांचल मूल के 10 हजार से अधिक लोग छठ पूजा के लिए आते हैं। यह पर्व चार दिन चलता है। 13 से 16 नवंबर तक यह पर्व पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम के समय भारी संख्या में महिलाएं सूर्य को अघ्र्य देने पहुंचेंगी, लेकिन सही व्यवस्था न होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए उनकी नगर परिषद व सिंचाई विभाग के मांग है कि छठ पूजा के लिए लोगों को पर्व मनाने के लिए सुचारू व्यवस्था की जाए। साथ ही कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त रखने के लिए पुलिस गश्त टीम नियुक्त की जाए।

बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर पांच छठ घाट बनाए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से महाबीर पार्क में होगा। इसके अलावा छोटूराम नगर, टीकरी बॉर्डर, आसौदा, रोहद में रहेंगे।

अघ्र्य में यह करते अर्पित
संध्या अघ्र्य में बांस की टोकरी में फल-फूल, ठेकुआ, चावल के लड्डू, गन्ना, मूली व कंदमूल रखकर सूर्य देवता को जल अर्पित किया जाता है। इसके साथ ही छठ मैया को छह फल अतर्रा नींबू, गन्ना, सिंघाड़ा, नारियल, केला बहुत प्रिय है। परिवार के सभी किसी नदी, तालाब या घाट पर एकत्र होकर एक साथ सूर्य देव को अघ्र्य देते हैं।


संतान प्राप्ति का वरदान देती छठ मैया
छठा पूजा में सूर्य देव के साथ छठ मैया की पूजा होती है। जिन्हें षष्ठी देवी भी कहा जाता है। माता षष्ठी देवी को भगवान ब्रह्मा की मानस पुत्री माना गया है। इन्हें ही मां कात्यायनी भी कहा गया है जिनकी पूजा नवरात्रि में षष्ठी तिथि के दिन होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed