फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Honey Goria returns home after winning gold at the Para Asian Games; village prepares for welcome

पैरा एशियन गेम्स में स्वर्ण जीत स्वदेश लौटे हनी गोरिया, गांव में स्वागत की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Honey Goria returns home after winning gold at the Para Asian Games; village prepares for welcome
27jjrp11- झज्जर। ​खिलाड़ी का स्वागत करते परिजन व ग्रामीण। स्रोत- परिजन
साल्हावास। पैरा एशियन गेम्स में भाला फेंक में स्वर्ण और डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतकर हनी गोरिया स्वदेश लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर परिजनों और ग्रामीणों ने हनी और उनके कोच सुनील फोगाट का स्वागत किया। गांव में उनके सम्मान में जल्द ही समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जापान के ऐची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता में हनी ने भाला फेंक में 60.49 मीटर का थ्रो कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने टी37 वर्ग में चीन के डोंग शिया के 57.81 मीटर के पिछले विश्व रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। डिस्कस थ्रो में 57.4 मीटर का प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

हनी के ताऊ हवा सिंह नंबरदार, पिता सुरेंद्र सिंह नंबरदार, बहन युक्ता गोरिया सहित परिजन और सैकड़ों ग्रामीण दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गांव में स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए ग्रामीणों से चर्चा की जाएगी। फिलहाल हनी अपने कोच के साथ रोहतक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनी की बहन युक्ता भी नौकायन और जैवलिन थ्रो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। दोनों कोच सुनील फोगाट और उनकी पत्नी ज्योति फोगाट के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। हनी अपनी बड़ी बहन को प्रेरणास्रोत मानते हैं। परिजनों ने बताया कि दिव्यांगता के बावजूद हनी ने हौसला बनाए रखा और पिता से स्वर्ण पदक जीतने का वादा पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed