फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   HIV does not spread through touch; awareness is the key to prevention: Kaptan Singh

छूने से नहीं फैलता एचआईवी, जागरूकता ही बचाव का माध्यम : कप्तान सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
HIV does not spread through touch; awareness is the key to prevention: Kaptan Singh
13jjrp10-  नागरिक अस्पताल से एचआईवी एड्स जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते जिला - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को छूने से यह संक्रमण नहीं फैलता। सही जानकारी, समय पर जांच और भेदभाव मुक्त व्यवहार ही एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं। यह बात जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना ने मंगलवार को सिविल अस्पताल परिसर से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाने के दौरान कही।
उन्होंने कहा कि एचआईवी से प्रभावित लोगों के प्रति सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार अपनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों को बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों से दूर रहना चाहिए और संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादियान ने कहा कि एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया ने सहायता और जानकारी के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1097 के बारे में बताया। इस अवसर पर सीटीएम ऋतु सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed