फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Highway lighting to become smart with CCMS; remote Highway lighting to become smart with CCMS; remote

सीसीएमएस से स्मार्ट होगी हाइवे की रोशनी, दूर बैठे होगी निगरानी, 83 नियंत्रण केंद्र होंगे स्थापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Highway lighting to become smart with CCMS; remote Highway lighting to become smart with CCMS; remote
फोटो-59: दिल्ली रोहतक हाइवे पर लगी स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : File Photo
कृष्ण वशिष्ठ
विज्ञापन

बहादुरगढ़। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) की सोनीपत परियोजना कार्यान्वयन इकाई(पीआईयू) के तहत आने वाले हरियाणा के पांच राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्ट्रीट लाइटों की निगरानी और संचालन अब केंद्रीय नियंत्रण एवं निगरानी प्रणाली (सीसीएमएस) से किया जाएगा।
एनएचएआई की ओर से इन मार्गों पर 83 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इनके माध्यम से किसी एक स्थान या कई स्थानों की स्ट्रीट लाइटों को केंद्रीय केंद्र से दूर बैठे ही चालू और बंद किया जा सकेगा। लाइटों को संबंधित स्थान के सूर्योदय और सूर्यास्त के समय के अनुसार पूरे साल स्वत: संचालित करने की सुविधा भी होगी। इसके लिए एनएचएआई ने टेंडर लगा दिया है।
विज्ञापन


सीसीएमएस आधारित व्यवस्था में प्रत्येक नियंत्रण केंद्र मोबाइल संचार प्रणाली से जुड़ा होगा और उसकी अलग पहचान संख्या होगी। इसमें शॉर्ट सर्किट, अधिक वोल्टेज, अधिक करंट, बिजली की तेज लहर, चोरी और छेड़छाड़ से सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। पैनल का दरवाजा खुलने, स्विच खराब होने, बिजली गुल होने या बहाल होने जैसी घटनाओं की जानकारी भी केंद्रीय केंद्र तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों को रात में मिलेगी बेहतर रोशनी

सीसीएमएस लागू होने से रात के समय हाईवे पर रोशनी की व्यवस्था बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। किसी स्थान पर लाइट खराब होने, बिजली गुल होने या तकनीकी खराबी आने की सूचना केंद्रीय नियंत्रण केंद्र तक पहुंच जाएगी। इससे खराबी की पहचान और उसे ठीक कराने की प्रक्रिया में आसानी होगी। नियमित रोशनी मिलने से रात में सफर करने वाले वाहन चालकों को सड़क, मोड़, कट, चौराहे और आसपास के हिस्से अधिक स्पष्ट दिखाई देने में मदद मिलेगी। इससे वाहन चालकों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा में लाभ होगा।

नेटवर्क फेल होने पर भी जलेंगी लाइटें

पूरा सिस्टम वेब नेटवर्क से जुड़ेगा। ऐसे में नेटवर्क में तकनीकी खराबी आने पर भी लाइटों का संचालन प्रभावित नहीं होगा। इसके लिए स्वतंत्र समय नियंत्रक लगाया जाएगा, जो नेटवर्क बाधित होने पर निर्धारित समय के अनुसार लाइटें चालू और बंद करता रहेगा। केंद्रीय सर्वर पर प्रत्येक नियंत्रण केंद्र से लाइटों के जलने और बंद रहने का समय, बिजली की खपत, बिजली बचत, खराब लाइटों की संख्या, वास्तविक संचालन समय और व्यवस्था के चालू रहने की स्थिति का रिकॉर्ड रखा जाएगा।

नक्शे पर दिखेंगे सभी नियंत्रण केंद्र

सभी 83 नियंत्रण केंद्रों की स्थिति नक्शे के माध्यम से देखी जा सकेगी। केंद्रीय केंद्र से लाइटों के चालू-बंद होने का समय बदला जा सकेगा और प्रणाली को दूर से दोबारा शुरू करने तथा उसकी स्थिति देखने की सुविधा होगी। सामान्य रूप से आंकड़े हर 15 मिनट में अद्यतन होंगे, जबकि जरूरत पड़ने पर यह अंतराल एक मिनट तक किया जा सकेगा। नियंत्रण इकाइयों और केंद्रीय सर्वर का समय जीपीएस के माध्यम से एक समान रखा जाएगा।


पांच मार्गों पर लागू होगी व्यवस्था

सीसीएमएस व्यवस्था दिल्ली-रोहतक, रोहतक-बावल, रोहतक-पानीपत, रोहणा-हसनगढ़-झज्जर तथा उत्तर प्रदेश-हरियाणा से रोहणा मार्ग पर लागू की जाएगी। कार्य में तीन चरण वाले नियंत्रण पैनल, दूरस्थ नियंत्रण उपकरण, बिजली मापने वाले मीटर, सुरक्षा उपकरण, स्विच, रिले, संपर्कक, एंटीना, तार और अर्थिंग सहित अन्य उपकरण लगाए जाएंगे। एनएचएआई की सोनीपत पीआईयू के प्रोजेक्ट डायरेक्टर चिराग मित्तल ने बताया कि पांच हाईवे पर यह व्यवस्था की जाएगी। 83 सीसीएमएस लगाए जाएंगे। लाइटों के पांच साल के संचालन और रखरखाव सहित इस कार्य के लिए टेंडर लगाया गया है।

हाईवे पर लगी लाइटों की संख्या
हाईवे का नाम लाइटों की संख्या
रोहतक से बावल 524
रोहतक से पानीपत 1005
रोहणा-हसनगढ़ से झज्जर 570
दिल्ली बार्डर से रोहतक हाईवे 797
यूपी बार्डर से रोहणा 653
कुल लाइट 3549
फोटो-59:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed