फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   High moisture content in paddy; procurement being

धान में नमी की मात्रा ज्यादा, सुखाने के बाद की जा रही खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
High moisture content in paddy; procurement being
27jjrp22- झज्जर। झज्जर अनाज मंडी में  धान को छारते श्रमिक। संवाद - फोटो : Samvad
अनाज मंडी आने वाले किसानों के धान की फसल में नमी की मात्रा ज्यादा पाई जा रही है। इसके चलते आढ़तियों की तरफ से पहले धान को सुखाने का काम किया जा रहा है। इसके बाद धान के फसल की प्राइवेट खरीद की जा रही है। झज्जर मंडी में 17 से 20 प्रतिशत नमी के साथ धान की खरीद हो रही है। इसके अलावा कुछ किसान 24 से 25 प्रतिशत का धान लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


जिले की अनाज मंडियों में अलग-अलग क्षेत्रों से किसान बाजरे व धान की फसल लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं। अनाज मंडी में बाजरे की ढेरी लगनी शुरू हो गई। इसके अलावा धान की खरीद किए जाने के बाद भराई का काम भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, अनाज मंडी में नमी की धान लेकर आने के बाद उसको सुखाने के लिए छराई भी की जा रही है। बाजरे की फसल को लेकर अभी तक खरीद शुरू नहीं हो पाई है। किसानों की तरफ से सरकारी खरीद या फिर सरकार के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाज मंडी झज्जर में रविवार को 5069 क्विंटल बाजरे की आवक दर्ज की गई है। इसके अलावा अभी तक झज्जर अनाज मंडी में 225 किसान 7035 क्विंटल बाजरा लेकर पहुंच चुके हैं। बाजरे की खरीद अभी नहीं हुई।

वहीं, झज्जर मंडी में रविवार को 1509 व 1692 किस्म का 400 क्विंटल धान पहुंचा है। अब तक झज्जर मंडी में 1500 क्विंटल धान आ चुका है। इसके साथ ही रविवार को 400 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जिसमें मशीन के धान का मूल्य 3800 से 3950 रुपये प्रति क्विंटल और हाथ के धान का मूल्य 4200 रुपये प्रति क्विंटल दिया गया। वहीं, झज्जर मंडी में अब तक 1400 क्विंटल धान के फसल की खरीद की जा चुकी है।

वर्जन

अनाज मंडी में धान व बाजरे की आवक लगातार जारी है। धान की प्राइवेट खरीद चल रही है। इसके अलावा किसान बाजरे की फसल खरीद का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, किसानों से भी अपील है कि वह अपनी धान की फसल को सुखाकर ही मंडी में लाएं ताकि समय पर खरीद हो सकें।


विनोद पूनिया, प्रधान, आढ़ती एसोसिएशन अनाज मंडी झज्जर

वर्जन

अनाज मंडी में कर्मचारियों की तरफ से आने वाले किसानों के प्राइवेट गेट पास काटे जा रहे हैं। बाजरे की खरीद अभी शुरू नहीं हुई है। इसके अलावा धान के फसल की प्राइवेट खरीद चल रही है।

रामनिवास, सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed