फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Heavy trading division against raid on petrol pumps

पेट्रोल पंपों पर छापामारी के खिलाफ व्यापार मंडल गर्म

Sun, 07 May 2017 12:40 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Sun, 07 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Heavy trading division against raid on petrol pumps
पेट्रोल पंपों पर छापामारी के खिलाफ व्यापार मंडल गर्म - फोटो : पेट्रोल पंपों पर छापामारी के खिलाफ व्यापार मंडल गर्म
पेट्रोल पंपों पर लग रहे ताबड़तोड़ छापों से डीलर बेहाल हैं, उन्होंने इससे बचने के लिए उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं की शरण ली है। एक बैठक कर कारोबारियों ने छापा कार्रवाई को अवैध बताते हुए पंप परिसर में पुलिस प्रवेश पर एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि अगर रवैये में सुधार नहीं हुआ तो जल्द आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित बरेली पैलेस होटल में पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन और उद्योग व्यापार मंडल ने संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई और पेट्रोल पंपों पर हो रही कथित चेकिंग को अवैध और नियम विरुद्ध करार दिया। प्रांतीय महामंत्री व्यापार मंडल राजेंद्र गुप्ता और एसोसियेशन जिला अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया कि पंपों पर हो रही मनमानी चेकिंग से कारोबारी सदमे में हैं, उनसे आतंकी जैसा व्यवहार हो रहा है। चेकिंग व्यवस्था में पुलिस अवैध रूप से लगाई गई है। नेताओं ने आरोप लगाया कि नियोजित तरीके से इस कारोबार को नष्ट करने की साजिश है। दोनों नेताओं ने बताया कि सभी पंपों पर घटतौली और गड़गड़ी नहीं हो सकती, किसी भी कारोबार में शत प्रतिशत वैध कार्य होने का दावा कोई नहीं कर सकता है। गुप्ता ने बताया कि एक्ट में साफ है कि मशीनों से 25 एमएल कम या ज्यादा सप्लाई होना गलत नहीं है, लेकिन बाट माप विभाग चालान कर रहा है, अगर ज्यादा सप्लाई मिल रही है तब कार्रवाई हो रही है। चिप होने के संदेह पर बदनाम किया जा रहा है। इससे पहले बैठक में कहा गया कि चेकिंग कार्रवाई में मीडिया और पुलिस को दूर रखा जाए। अब तक हुई कार्रवाई सार्वजनिक की जाए, जांच प्रक्रिया में तकनीकी विशेषज्ञ और एसोसिएशन के पदाधिकारी साथ रखे जाएं और नियमानुसार चेकिंग हो। बैठक में राकेश बूबना, अशोक गुप्ता, संजय अग्रवाल, जसपाल गुजराल, संजय गुप्ता, विनय गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र गंगवार वीरू, संजीव चांदना, अनूप गुप्ता, अवनीश अग्रवाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed