{"_id":"6a45036c814053e7e10bc593","slug":"health-minister-conducts-surprise-inspection-of-maharani-hospital-bastar-news-c-1-1-noi1494-4454795-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री का महारानी अस्पताल में औचक निरीक्षण, 200 से 300 बेड में अपग्रेड करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री का महारानी अस्पताल में औचक निरीक्षण, 200 से 300 बेड में अपग्रेड करने के निर्देश
Wed, 01 Jul 2026 05:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:57 PM IST
सार
जगदलपुर में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंत्री ने अस्पताल की 200 बिस्तर क्षमता को बढ़ाकर 300 बिस्तर करने का प्रस्ताव भेजने को कहा।
विज्ञापन
अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बुधवार को बस्तर के ऐतिहासिक महारानी अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए।
मंत्री ने मानवीय संवेदनाओं के साथ मरीजों को बेहतर उपचार और सेवा प्रदान करने को कहा। उन्होंने अस्पताल को आम लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल की वर्तमान 200 बिस्तर क्षमता को बढ़ाकर 300 बिस्तर करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नए सेटअप और अस्पताल भवन उन्नयन का प्रस्ताव विभाग को भेजने को भी कहा। जायसवाल ने मरीजों की सुविधा के लिए डायलिसिस सेंटर और कैंसर यूनिट के निर्माण को प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने अस्पताल परिसर की अंदरूनी सड़कों की मरम्मत भी शीघ्र करवाने के निर्देश दिए। मंत्री ने आपातकालीन चिकित्सा कक्ष, ओपीडी, ईसीजी यूनिट और ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने उपचार के लिए आए मरीजों तथा उनके परिजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
जांच सुविधाओं का विस्तार
मंत्री ने अटल आरोग्य लैब का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों को आवश्यक उपकरणों की शीघ्र स्थापना करने के निर्देश दिए गए। इससे सभी 134 प्रकार की जांच सुविधाएं जल्द सुनिश्चित होंगी।
डॉक्टर्स डे पर शुभकामनाएं

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टर्स डे पर महारानी अस्पताल में केक काटा। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। मंत्री ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से समर्पण और सेवा भाव के साथ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी संजय बसाक और सिविल सर्जन संजय प्रसाद भी उपस्थित रहे।